Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीArvind Kejriwal Launches Haryana Election Campaign Post Jail Release

हरियाणा : केजरीवाल जगाधरी में रोड शो से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे

नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटने के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू किया। उन्होंने 20 सितंबर को यमुनानगर में अपना पहला रोड शो आयोजित किया। केजरीवाल 13...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 03:57 PM
share Share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जेल से छूटने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज करेंगे। आप के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की यह पहली चुनावी सभा होगी। वह अगले कुछ दिनों में लगाकार 13 रोड शो और सभाएं करेंगे। आप मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईश्वर की कृपा और लोगों की दुआओं की वजह से भाजपा के षड्यंत्र को विफलकर जेल से बाहर आ गए हैं। अब वह हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में 20 सितंबर को अपना पहला रोड शो कर चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। उसके बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी चुनाव प्रचार करेंगे। 11 जिलों में कुल 13 कार्यक्रम होंगे। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। भाजपा को खुद ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था, इसलिए उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया। यह सवाल तो बनता है कि भाजपा को आखिरी साल में नया मुख्यमंत्री लाने की क्या जरूरत पड़ गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें