Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीAir India and IndiGo bring back 400 stranded passengers from violence-hit Bangladesh

डीपी 1 अपडेट... ढाका से 400 लोग भारत आए

नोट... हेडिंग और इंट्रो में बदलाव है। शब्द : 491 - एयर इंडिया और

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 Aug 2024 03:54 PM
share Share

नोट... हेडिंग और इंट्रो में बदलाव है। शब्द : 491

- एयर इंडिया और इंडिगो के विशेष विमान से लाए गए यात्री

- उच्चायोग में गैर-जरूरी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी भी लौटे

नई दिल्ली, एजेंसी/विशेष संवाददाता।

हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से बुधवार को 400 लोगों को भारत लाया गया। विमानन कंपनी एयर इंडिया और इंडिगो ने ढाका के लिए विशेष उड़ानें संचालित की थीं। एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया के विमान से सुबह छह बच्चों समेत 205 लोग जबकि इंडिगो के विमान से करीब 200 लोग भारत आए। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में गैर-जरूरी सेवाओं में कार्यरत कर्मी और उनके परिवार के सदस्य भी वापस आ गए हैं।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि ए321 नियो विमान से संचालित चार्टर्ड उड़ान मंगलवार रात ढाका से रवाना हुई थी। इसके जरिए छह बच्चों और 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को बुधवार सुबह भारत लाया गया। एक अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया ने ढाका में हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचा संबंधी चुनौतियों के बावजूद बेहद कम समय में विशेष उड़ान का संचालन किया। वहीं, इंडिगो ने एक बयान में कहा, ढाका हवाई अड्डे के अस्थायी रूप से बंद होने के बावजूद इंडिगो ने ढाका से कोलकाता के लिए विशेष उड़ान 6ई 8503 संचालित की। इसमें करीब 200 लोग थे।

एयरलाइन ने यह भी कहा कि भारत और ढाका के बीच उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू होगा। कंपनी ने सभी प्रभावित लोगों से संपर्क किया है, साथ ही उन्हें वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की पेशकश की है। इंडिगो ढाका के लिए दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से एक दैनिक उड़ान, जबकि कोलकाता से दो दैनिक उड़ान संचालित करती है। एयर इंडिया दिल्ली से ढाका के बीच अपनी दो दैनिक उड़ानों का संचालन बुधवार से बहाल करेगी। विस्तारा भी जल्द ढाका के लिए उड़ानों का संचालन करेगी।

भारतीय मिशन से कई और कर्मचारी लौटेंगे :

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने कहा, उच्चायुक्त समेत सभी भारतीय राजनयिक ढाका में मौजूद हैं तथा वहीं से कार्य कर रहे हैं। उच्चायोग पहले की तरह काम कर रहा है। उच्चायोग ने हेल्पलाइन नंबर 8801958383679 8801958383680 8801937400591 जारी किए हैं। सूत्रों ने कहा, बांग्लादेश में अन्य भारतीय मिशन में गैर-जरूरी सेवाओं में कार्यरत कर्मी भी जल्द लौट सकते हैं। ढाका में उच्चायोग के अलावा चटगांव, राजशाही, खुलना और सिलहट में भारत के सहायक उच्चायोग हैं।

गायक राहुल आनंद का घर फूंका, सामान लूट ले गए :

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच लोकप्रिय लोक बैंड 'जोलर गान' के प्रमुख राहुल आनंद के आवास पर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की गई। इसके बाद गायक और उनके पूरे परिवार को एक गुप्त स्थान पर शरण लेनी पड़ी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में 'जोलर गान' के संस्थापक सदस्यों में से एक सैफुल इस्लाम के हवाले से बताया गया कि भीड़ ने आनंद के आवास का मुख्य प्रवेश द्वार तोड़ने के बाद तोड़फोड़ और लूटपाट शुरू कर दी। उनके घर का फर्नीचर, शीशों से लेकर कीमती सामान तक लूट ले गए। भीड़ ने राहुल आनंद के करीब तीन हजार संगीत वाद्य यंत्रों के साथ पूरे मकान को आग के हवाले कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें