Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi crime man arrested for kidnapping 4 year minor girl in rohini

दिल्ली में 4 साल की बच्ची को उठा ले गया शख्स, तुरंत ऐक्शन में आई पुलिस, 4 घंटे के भीतर दबोचा

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी में एक चार साल की बच्चे के अपहरण से हड़कंप मच गया। बेगमपुर पुलिस को बताया गया कि चार साल की बच्ची को एक अज्ञात शख्स ने तब अगवा कर लिया जब वह घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को फौरन दबोच लिया।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 Aug 2024 01:46 PM
share Share

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी में एक चार साल की बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। घटना शनिवार को बेगमपुर इलाके में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेगमपुर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि चार साल की बच्ची को एक अज्ञात शख्स ने तब अगवा कर लिया जब वह घर के बाहर खेल रही थी। शिकायत की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम फौरन हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू किया। पुलिस ने किसी अनहोनी से पहले ही बच्ची को बचा लिया। आरोपी पेंटर और प्लंबर का काम करता है।

बेगमपुर पुलिस ने शनिवार को गली में खेल रही चार साल की बच्ची के अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय चंदन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार भरत विहार में चार साल की बच्ची घर के पास गली में खेल रही थी। दरअसल, बच्ची की मां की बीते साल कैंसर से मौत हो गई थी और पिता उसे गली में छोड़कर काम पर चला जाता था।

जब शनिवार को पिता घर लौटा तो बच्ची को गायब पाकर उसके होश उड़ गए। उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएचओ बेगमपुर राजीव रंजन की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार एवं एसआई रजत की टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, बच्ची को बचा लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें