New Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल अपनी सीट भी हार गए, प्रवेश वर्मा ने दी पटखनी
Arvind Kejriwal New Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले यहां 2013 में जीत हासिल की। इसके बाद 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी वह यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं।

Arvind Kejriwal New Delhi Election Result- अरविंद केजरीवाल ने ना सिर्फ दिल्ली की सत्ता खो दी बल्कि वह अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश वर्मा ने चुनाव हरा दिया है। केजरीवाल ने इस सीट से तीन बार जीत हासिल की थी और पूर्व सीएम शीला दीक्षित तक को मात दी थी।
10 साल की एंटी इनकंबेंसी और शराब घोटाला, शीशमहल जैसे मुद्दों से घिरे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित पर दांव लगाया था। प्रवेश वर्मा लगातार इस सीट से जीत का दावा कर रहे थे। शनिवार सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो पहले ही राउंड में प्रवेश वर्मा आगे निकल गए। बीच के कुछ राउंड में अरविंद केजरीवाल ने वापसी जरूर की, लेकिन प्रवेश वर्मा के सामने पस्त पड़ गए।
14 राउंड तक चली गिनती में प्रवेश वर्मा को 30088 वोट मिले, जबकि अरविंद केजरीवाल कुल 25999 वोट ही हासिल कर पाए। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 4089 वोटों से हराया। वहीं कांग्रेस के संदीप दीक्षित 4568 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। बसपा के वीरेंद्र को यहां मात्र 142 वोट हासिल हुए तो केजरीवाल के पुराने दोस्त मुनीश कुमार रायजादा को महज 76 वोट मिले।
अरविंद केजरीवाल, प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित के बीच नई दिल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है। तीनों ही नेताओं ने यहां पूरा दमखम लगाया, लेकिन आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के लिए यह नाक की लड़ाई थी।
कुछ इस तरह चला हार-जीत का खेल
नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा जीते
New Delhi Seat Live 12:25 PM 12-43 प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 3000 से अधिक वोटों से हरा दिया है।
New Delhi Seat Live 12:05 PM- प्रवेश वर्मा ने बढ़ाया अंतर, केजरीवाल की धड़कनें बढ़ीं
नई दिल्ली में 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। प्रवेश वर्मा को 19267 वोट मिले हैं। अरविंद केजरीवाल 18097 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रवेश वर्मा 1170 वोट से आगे चल रहे हैं। संदीप दीक्षित को 3113 वोट मिले हैं।
New Delhi Seat Live 11:01 AM- अरविंद केजरीवाल 8वें राउंड के बाद भी पीछे
नई दिल्ली सीट पर 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को 16903 वोट मिले हैं। अरविंद केजरीवाल को 16473 वोट मिले हैं। केजरीवाल 430 वोट से पीछे चल रहे हैं। संदीप दीक्षित को 2812 वोट मिले हैं।
New Delhi Seat Live 11:01 AM- प्रवेश वर्मा फिर केजरीवाल से आगे निकले
छठे राउंड की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल फिर पीछे हो गए हैं। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा 225 वोट से आगे निकल गए हैं। पांचवें राउंड में केजरीवाल 300 से अधिक वोट से आगे थे। संदीप दीक्षित को 2050 वोट मिले हैं।
New Delhi Seat Live 10:50 AM- नई दिल्ली सीट पर 5 राउंड की गिनती पूरी, 386 वोट से ही आगे हैं केजरीवाल
पांचवें राउंड की गिनती पूरी। अरविंद केजरीवाल 386 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 10294 वोट मिले हैं। प्रवेश साहिब सिंह को 9908 वोट मिले हैं। संदीप दीक्षित को 1684 वोट मिले हैं।
New Delhi Seat Live 10:36 AM- नई दिल्ली सीट पर 4 राउंड की गिनती पूरी, महज 223 वोट से आगे केजरीवाल।
नई दिल्ली में 4 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अरविंद केजकरीवाल को अभी तक 7949 वोट मिले हैं। प्रवेश वर्मा को 7726 वोट मिले हैं। संदीप दीक्षित ने 1351 वोट हासिल किए हैं। केजरीवाल कुल 223 वोट से आगे चल रहे हैं।
New Delhi Seat Live 9:54 AM- दूसरे राउंड में आगे निकले केजरीवाल, प्रवेश वर्मा भी ज्यादा पीछे नहीं
नई दिल्ली सीट पर दो राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल को 4679 वोट मिले हैं तो प्रवेश वर्मा 4425 वोट हासिल कर चुके हैं। संदीप दीक्षित को 742 वोट मिले हैं। केजरीवाल 254 वोट से बढ़त बना चुके हैं। पहले राउंड में वह 74 वोट से पीछे थे।
New Delhi Seat Live 9:49 AM- पहली बार आगे निकले केजरीवाल
पहली बार प्रवेश वर्मा से आगे निकले अरविंद केजरीवाल। 254 वोट से बढ़त बना चुके हैं। सुबह से वह लगातार पीछे चल रहे थे।
New Delhi Seat Live 9:28 AM- नई दिल्ली में केजरीवाल 74 वोट से पीछे
नई दिल्ली सीट पर करीब 5 हजार वोटों की गिनती हो चुकी है। पहले राउंड में अरविंद केजरीवाल को 2198 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा को 2272 वोट मिले हैं। कांग्रेस को 404 वोट मिले हैं।
New Delhi Seat Live 9:14 AM- केजरीवाल को बड़ा झटका, लगातार चल रहे पीछे
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। प्रवेश वर्मा दूसरे और संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर हैं।
New Delhi Seat Live 9:14 AM- अभी तक आगे नहीं निकल पाए केजरीवाल
New Delhi Seat Live 8:57 AM- अभी तक आगे नहीं निकल पाए केजरीवाल
करीब एक घंटे की काउंटिंग के बाद भी अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। प्रवेश वर्मा लगातार आगे चल रहे हैं।
New Delhi Seat Live 8:05 AM- प्रवेश वर्मा ने बढ़त बनाई
नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को झटका लगता दिख रहा है। पोस्टल बैलेट की गिनती में प्रवेश वर्मा ने बढ़त बना ली है।
New Delhi Seat Live 8:05 AM- पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है
नई दिल्ली सीट के पोस्टल बैलेट को वोट अभी गिने जा रहे हैं। कुछ ही देर में रुझान सामने आएंगे।
New Delhi Seat Live 8:00 AM- नई दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू
नई दिल्ली सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। रुझान आते ही हम आपको अपडेट करेंगे।
New Delhi Seat Live 7:50- वोटों की गिनती शुरू होने से पहले प्रवेश वर्मा ने जताई जीत की उम्मीद
प्रवेश वर्मा ने मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बहुमत से बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ घंटे में आम आदमी पार्टी के दावों का सच सामने आ जाएगा।
New Delhi Seat Live 7:45- प्रवेश वर्मा ने की पूजा
प्रवेश वर्मा ने काउंटिंग शुरू होने से पहले सीपी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।
नई दिल्ली सीट से 3 बार जीत चुके अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले यहां 2013 में जीत हासिल की। इसके बाद 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी वह यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं। अरविंद केजरीवाल ने यहां सबसे पहले कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व सीएम शीला दीक्षित को मात दी थी। नई दिल्ली सीट के साथ एक खास बात यह भी जुड़ी रही है कि यहां से जीतने वाला विधायक दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता रहा है।
नई दिल्ली सीट पर राष्ट्रपति से लेकर झुग्गी की गरीब जनता तक वोटर
नई दिल्ली विधानसभा सीट देश की सबसे वीवीआईपी सीट है। यहां राष्ट्रपति, तमाम केंद्रीय मंत्री, बड़े नौकरशाह आदि वोटर हैं। एक तरफ वीवीआईपी तो दूसरी तरफ यहां झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले वोटर्स भी हैं। वाल्मीकि समाज के वोटर भी यहां हार जीत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित ने लगाया पूरा जोर
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया जो दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे है। प्रवेश वर्मा पूर्व सांसद भी हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट देकर मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया। दोनों ही दिग्गज नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।