Hindi Newsएनसीआर न्यूज़mahila samridhi yojana delhi aadhaar bank account possible required documents

दिल्ली में 2500 रुपए वाली स्कीम में आधार के अलावा क्या-क्या देना पड़ सकता है?

Mahila Samriddhi Yojana- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना को लेकर अधिकारियों से कई बैठकें की हैं और उन्हें नियम-शर्तें तय करने को कहा है।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 08:28 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में 2500 रुपए वाली स्कीम में आधार के अलावा क्या-क्या देना पड़ सकता है?

Mahila Samriddhi Yojana- दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद लाखों महिलाओं को उस स्कीम के शुरू होने का इतंजार है, जिसके तहत उन्हें हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। भाजपा ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि दिल्ली में उसकी सरकार बनी तो महिला समृद्धि योजना की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस स्कीम को लेकर अधिकारियों से कई बैठकें की हैं और उन्हें नियम-शर्तें तय करने को कहा है।

भाजपा संकल्प पत्र में ही एक बात तय कर चुकी है कि यह स्कीम सिर्फ गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि कितनी वार्षिक आमदनी वाले परिवारों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। मध्य प्रदेश, ओडिशा जैसे कुछ भाजपा शासित राज्यों में यह सीमा 2.5 लाख वार्षिक रखी गई है।

भाजपा ने अभी महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट में पास नहीं किया है। अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार इसे कैबिनेट में पास करेगी और इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल आप कुछ ऐसे दस्तावेज तैयार रख सकती हैं, जिनकी आवश्यकता रजिस्ट्रेशन के लिए हो सकती है।

महिला समृद्धि योजना के लिए किन डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता हो सकती है?

आधार कार्ड- महिला समृद्धि योजना के लिए आधार कार्ड होना आवश्यक है। तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार आधार कार्ड का नंबर मांगती है। आधार की वजह से सरकारी योजनाओं में गड़बड़ियों को रोकने में मदद मिली है।

बैंक खाता- महिला समृद्धि योजना के तहत रकम सीधे बैंक अकाउंट में आएगी। इसलिए हर लाभार्थी महिला के नाम अपना बैंक अकाउंट आवश्यक है।

मोबाइल नंबर- लाभार्थी महिला का अलग फोन नंबर भी आवश्यक है जो बैंक खाते और आधार से जुड़ा हो।

बैंक खाते और आधार में कुछ बातों का ध्यान रखना है- महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके बैंक खाते से आधार लिंक हो। बैंक खाते और आधार के साथ मोबाइल नंबर जुड़ा हो। यदि पुराना कोई नंबर जुड़ा हुआ हो तो उसे अपडेट करा लें।

आय प्रमाण पत्र- चूंकि भाजपा पहले ही साफ कर चुकी है कि यह योजना सिर्फ गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए है, इसलिए यह तय है कि एक निश्चित आय सीमा के दायरे में आने वाले परिवारों की महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा। ऐसे में यदि आपके परिवार की आमदनी कम है तो आप आय प्रमाण पत्र बनवाकर रख सकती हैं।

राशन कार्ड- इस तरह की सरकारी योजनाओं में अक्सर राशन कार्ड की भी आवश्यकता होती है। अभी यह तय नहीं है कि भाजपा सरकार महिला समृद्धि योजना के लिए राशन कार्ड की मांग करेगी या नहीं, लेकिन यदि आपके पास राशन कार्ड है तो इसे संभाल कर रख सकती हैं।

ये भी पढ़ें:खजाना खाली छोड़ गई AAP सरकार, महिलाओं को 2500 देने पर दिल्ली CM का क्या जवाब
ये भी पढ़ें:दिल्ली में महिलाओं को जल्द मिल सकती है 2500 वाली सौगात, तैयारी में जुट गईं CM
अगला लेखऐप पर पढ़ें