खजाना खाली छोड़ गई AAP सरकार, महिलाओं को 2500 देने पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता का क्या जवाब
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पिछली आप सरकार भाजपा सरकार के सामने सरकारी खजाने को खाली छोड़ गई है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की योजना की तैयारियां चल रही हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पिछली आप सरकार भाजपा सरकार के सामने सरकारी खजाने को खाली छोड़ गई है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की योजना जरूर लागू की जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री आरोप लगाया कि पिछली आप सरकार भाजपा सरकार के सामने खाली सरकारी खजाना छोड़ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपए देने की योजना को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं। इसे विस्तृत योजना के साथ लागू किया जाएगा।
रेखा गुप्ता ने सोमवार से शुरू होने वाली नवगठित 8वीं दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र से पहले राज्य पार्टी कार्यालय में भाजपा विधायकों के साथ एक बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला समृद्धि योजना को लागू किए जाने को लेकर अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। इसके तहत दिल्ली में पात्र महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह का भुगतान किया जाना है।
महिला समृद्धि योजना के क्रियान्वयन की तैयारी के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हम वर्तमान सरकार की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठे। हमने पाया कि पिछली सरकार ने हमारे लिए खाली सरकारी खजाना छोड़ा है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि इस योजना को जरूर लागू किया जाएगा।
इस मौके पर मौजूद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र एजेंडा विकसित दिल्ली सुनिश्चित करना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।