Hindi Newsएनसीआर न्यूज़gurugram police arrested 8 women members of kadiya gang

गुरुग्राम पुलिस ने कड़िया गिरोह की 8 महिला सदस्यों को किया अरेस्ट, क्या करती थीं?

गुरुग्राम पुलिस ने कड़िया गिरोह की 8 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को राजीव नगर, सेक्टर-12 इलाके से इन आठों आरोपी महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

Krishna Bihari Singh पीटीआई, गुरुग्रामSat, 22 Feb 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
गुरुग्राम पुलिस ने कड़िया गिरोह की 8 महिला सदस्यों को किया अरेस्ट, क्या करती थीं?

गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को कड़िया गिरोह की 8 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन महिला सदस्यों को गुरुग्राम के सेक्टर-14 के बाजार से एक महिला का पर्स चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश का कड़िया गिरोह मेट्रो शहरों में चोरी की वारदातों के लिए जाना जाता है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान राधिका भनेरिया, ज्योति, गायत्री बाई, सुनीता बाई, रामकली, जूली भनेरिया, जीविका और गौरी सिसोदिया के रूप में हुई है।

आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली हैं। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, 14 फरवरी को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पर्स सेक्टर-14 के बाजार से चोरी हो गया है। पर्स में पैसे और जरूरी दस्तावेज थे।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-14 थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला क्राइम यूनिट सेक्टर-43 को सौंप दिया गया। टीम ने जांच करते हुए शुक्रवार को राजीव नगर, सेक्टर-12 इलाके से कड़िया गिरोह की आठ महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश में दो अन्य चोरियां की हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उनके कब्जे से 3,790 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश के कादियान गिरोह से जुड़ी हैं। ये महिलाएं भीड़भाड़ वाली जगहों और बाजारों में चोरी की वारदातों को अंजाम देती हैं।

आरोपी महिलाओं के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच से पता चला है कि आरोपी रामकली के खिलाफ मध्य प्रदेश में मारपीट का एक मामला दर्ज है। यही नहीं आरोपी जूली के खिलाफ दिल्ली में चोरी का एक मामला दर्ज है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें