Hindi Newsएनसीआर न्यूज़gurugram mahila special pink bus service started on womens day know routes and timings

गुरुग्राम के इन दो रूटों पर शुरू हो गई महिला स्पेशल पिंक बस सेवा, टाइमिंग नोट कर लीजिए

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने शनिवार से महिला यात्रियों के लिए पिंक बस की शुरुआत की। दो प्रमुख मार्गों पर दो गुरुगमन बसें चलाई गई हैं। पहले दिन शनिवार को महिला यात्रियों की संख्या अधिक रही।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्रामSun, 9 March 2025 10:16 AM
share Share
Follow Us on
गुरुग्राम के इन दो रूटों पर शुरू हो गई महिला स्पेशल पिंक बस सेवा, टाइमिंग नोट कर लीजिए

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) ने शनिवार से महिला यात्रियों के लिए पिंक बस की शुरुआत की। दो प्रमुख मार्गों पर दो गुरुगमन बसें चलाई गई हैं। पहले दिन शनिवार को महिला यात्रियों की संख्या अधिक रही।

कौन से दो रूट शामिल?

इन दो मार्गों में रूट 215बी (गुरुग्राम बस स्टैंड से डूंडाहेड़ा) और रूट 116ई (हुडा सिटी सेंटर से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन) शामिल हैं। पिंक बस को शनिवार जीएमसीबीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की संयुक्त सीईओ सुमन भानकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्वजीत चौधरी ने कहा कि पिंक बस केवल महिलाओं के लिए हैं। महिलाओं को सुरक्षित आवागमन के विकल्प प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है। बस दोनों मार्गों पर चलनी शुरू हो गई हैं। कामकाजी महिलाएं और छात्राएं इसमें सफर कर सकेंगी।

टाइमिंग्स जानिए

बस नंबर 215बी की समय सारिणी

गुरुग्राम बस स्टैंड से डूंडाहेड़ा की ओर

टाइम- 0624

➤07:56

➤09:20

➤10:55

➤12:20

➤14:28

➤16:08

➤17:32

➤19:13

डूंडाहेड़ा से गुरुग्राम बस स्टैंड की ओर

➤08:36

➤10:00

➤11:35

➤13:20

➤15:08

➤16:48

➤18:12

➤19:53

बस नंबर 116ई का समय

हुडा सिटी सेंटर से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की ओर

➤07:47

➤09:55

➤11:45

➤13:35

➤15:34

➤17:43

➤19:53

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से हुडा सिटी सेंटर की ओर

➤08:37

➤10:45

➤12:35

➤14:25

➤16:24

➤18:33

➤20:43

बस जीएमसीबीएल गुरुग्राम में 150 बस संचालित करता है। बस शहर में 26 मार्गों पर चलती हैं। मौजूदा बेड़े में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें