ब्रह्म प्रकाश से रेखा गुप्ता तक; दिल्ली में अब तक 10 CM, किसने कब संभाली गद्दी
- आज भाजपा की रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही जानेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्रियों का सफर। इसमें पहले सीएम ब्रह्म प्रकाश से लेकर रेखा गुप्ता तक की बात करेंगे।

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद बंपर जीत दर्ज की है। आज भाजपा की रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही जानेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्रियों का सफर। इसमें पहले सीएम ब्रह्म प्रकाश से लेकर रेखा गुप्ता तक की बात करेंगे। जानेंगे दिल्ली के अब तक के 10 सीएम ने कब और किस पार्टी से गद्दी संभाली।
1- ब्रह्म प्रकाश राजधानी दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस पार्टी के ब्रह्म प्रकाश साल 1952 से लेकर 1955 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। इसके बाद गुरुमुख निहाल सिंह बने। इ्होंने 1955 से 1956 तक गद्दी संभाली।
2- 1993 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। भाजपा के लिए यह कार्यकाल मुश्किलों भरा रहा। उस समय पार्टी को तीन बार सीएम बदलना पड़ा। इस तरह पहले मदन लाल खुराना, फिर साहिब सिंह वर्मा और अंत में सुषमा स्वराज को सीएम बनाया गया। इस तरह 1993 से 1998 तक तीन सीएम बदले। इस दौर में भाजपा ने पहली महिला सीएम को दिया।
3- भाजपा के लिए कार्यकाल ठीक नहीं रहा। भाजपा को अगले चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। राजधानी से भाजपा का निशान मिट गया। पार्टी की बुरी हार हुई और कांग्रेस ने जीत दर्ज करके शीला दीक्षित को सीएम बनाया। शीला तीन कार्यकाल तक सीएम रहीं। पहला कार्यकाल 1998-2003, दूसरा 2003-2008 और तीसरा कार्यकाल 2008-2013 तक रहा।
4- कांग्रेस के लंबे दौर के बाद दिल्ली की जनता ने एक बार फिर अपना भरोसा किसी अन्य पार्टी पर दिखाया। ये पार्टी भाजपा नहीं थी। यह थी नई उभरी पार्टी आप। आप के केजरीवाल पर जनता ने भरोसा दिखाया और दो कार्यकाल के लिए दिल्ली की गद्दी पर बैठाया। इस तरह केजरीवाल ने 2015-2020 और 2020 से 2024 तक के लिए सीएम बने।
इस बीच आप के केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें जेल जाना पड़ा। बाहर आने के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया और आतिशी को सीएम बनाया गया। आतिशी सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक सीएम रहीं।
5- एक बार फिर दिल्ली की जनता ने बीते दो कार्यकाल से सत्ता पर काबिज रही आप को नकारा और उससे गद्दी छीनकर भारतीय जनता पार्टी को सौंप दी। भाजपा ने महिला सीएम को गद्दी पर बैठाया। इस तरह रेखा गुप्ता 2025 से दिल्ली की सीएम की कुर्सी संभालेंगी।