Hindi Newsएनसीआर न्यूज़fire broke out in bandhwari landfill site in Gurugram faridabad road

गुरुग्राम में कूड़े के पहाड़ में भीषण आग लगने से हड़कंप, दूर से दिख रहा धुएं का गुबार

  • आग की घटना के बाद बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी कूड़े के पहाड़ से दूर चले गए।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 April 2025 03:00 PM
share Share
Follow Us on
गुरुग्राम में कूड़े के पहाड़ में भीषण आग लगने से हड़कंप, दूर से दिख रहा धुएं का गुबार

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर रविवार दोपहर को आग लग गई। कूड़े में आग उस जगह पर लगी जहां पर कूड़ा निस्तारण का काम चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पांच से अधिक दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है।

आग की घटना के बाद बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी कूड़े के पहाड़ से दूर चले गए। दमकल की पांच से अधिक टीमें आग बुझाने में लगी हुई है। आग दोपहर करीब 12 बजे सुलगनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है। आग कूड़े में लगातार फैल रही है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि रविवार को गर्मी ज्यादा होने के कारण मिथेन गैस के कारण आगजन की घटना होती है। इससे पहले बीते साल गर्मी के मौसम में बंधवाड़ी में 30 से ज्यादा बार आग लगने की घटना हो चुकी है। निगम की तरफ से यहां आग बुझाने के यंत्र और फायर फाइटिंग सिस्टम लगाना था, लेकिन निगम की तरफ से ऐसा नहीं किया गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें