नूंह में पुन्हाना टोल प्लाजा बंद हुआ
नूंह के पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर स्थित टोल प्लाजा-42 आज रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री हरियाणा की घोषणा के तहत लिया गया है। टोल का आवंटन 18 महीने के लिए मेसर्स ए.एस. मल्टीपर्पज...

नूंह। पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर स्थित टोल प्लाजा-42 आज रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री हरियाणा की घोषणा के तहत लिया गया है। यह रोड़ वर्ष 2017 में बनाया गया था और करीब एक हजार वाहन यहां से रोजना आवाजाही करते थे। यह टोल 18 महीने के लिए मेसर्स ए.एस. मल्टीपर्पज सर्विसेज को आवंटित किया गया था, जिसकी अवधि आज समाप्त हो रही है। पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के इंजीनियर-इन-चीफ ने भी इसे बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इस टोल प्लाजा के बंद होने से लोगों को राहत मिलेगी। खासकर पुन्हाना और राजस्थान की सीमा के बीच लोग अब बिना टोल दिए यात्रा कर सकेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।