Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़फरीदाबादSocial Media Influences Faridabad Elections with Candidates Boasting Thousands of Followers

सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के काफी फॉलोवर

फरीदाबाद में विधानसभा चुनाव प्रचार अब जन संपर्क और सोशल मीडिया तक सीमित रह गया है। पूर्व मंत्री विपुल गोयल के 509000 फॉलोअर्स हैं। कई प्रत्याशी सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादWed, 18 Sep 2024 04:29 PM
share Share

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। इस बार विधानसभा चुनाव प्रचार केवल जन संपर्क तक सीमित हीं रह गया है।सोशल मीडिया भी अहम भूमिका निभा रही है। सोशल मीडिया में अनेक प्रत्याशियों के काफी फॉलोवर हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जिले में फॉलोवर हैं। इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर 509000 फालोअर्स हैं। इनके बाद तिगांव के विधायक राजेश नागर प्रत्याशियों की सूची में दूसरे स्थान हैं उनके सोशल मीडिया पर 505000 फालोअर्स हैं।इसकी पुष्टि प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के दौरान एफिडेविट में दर्ज सोशल मीडिया अकाउंट से हुई है। इस बार चुनाव आयोग ने एफिडेविट में सोशल मीडिया अकाउंट भी दर्ज करवाएं हैं। सोशल मीडिया आज प्रत्येक व्यक्ति के अहम हिस्सा बन चुका है। हर व्यक्ति अपने छोटे से छोटे पल को सोशल मीडिया पर अपलोड करके अपनी खुशी को सांझा करते हैं। इस बार सोशल मीडिया चुनाव प्रचार में भी अहम भूमिका निभा रही है। प्रत्याशी अपने कार्यक्रमों के वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड कर रहे हैं और उस पर लोगों के प्रत्याशी के पक्ष एवं विपक्ष दोनों में कमेंट्स भी आ रहे हैं।

कई प्रत्याशियों के नहीं है अकाउंट

चुनावी मैदान में उतरने वाले कई प्रत्याशी सोशल मीडिया अकाउंट पर सक्रिय नहीं है। उन्होंने एफिडेविट में केवल अपनी ईमेल आईडी दर्ज कराई है। इनमें सबसे प्रमुख कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और बड़खल विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप का नाम शामिल है। दोनों ही सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं। वहीं होडल से भाजपा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी हरिंदर सिंह भी सोशल मीडिया पर चुनाव के मामले में पीछे हैं। इनका भी सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है। इसी प्रकाश हथीन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इजराइल और भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार दोनों के ही सोशल मीडिया अकाउंट नहीं हैं।

निर्दलीयों के भी फॉलोवर्स

सोशल मीडिया पर लोक प्रियता के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी भी पीछे नहीं है। बल्लभगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ रही शारदा राठौर के सोशल मीडिया पर 70 हजार फालोअर्स हैं। वहीं तिगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे ललित नागर के तीन लाख 18 हजार फालोअर्स है। इसके अलावा पृथला से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी दीपक डागर के 36 हजार और नयनपाल रावत के 20 हजार समर्थक हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें