Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCongress Lawmaker Aftab Ahmed Challenges Waqf Amendment Law in Supreme Court

कांग्रेस वक्फ कानून के खिलाफ आंदालन करेगी

नूंह के कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि केंद्र द्वारा बनाए गए वक्फ़ संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने इसे संविधान और धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने आरोप...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादMon, 7 April 2025 11:13 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस वक्फ कानून के खिलाफ आंदालन करेगी

नूंह, मुख्य संवाददाता। नूंह से कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए वक़्फ़ संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी और आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कानून न केवल संविधान बल्कि देश के धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने संसद में संख्याबल के आधार पर जबरन इस कानून को पारित करवाया है। जिला कांग्रेस कार्यालय नूंह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ फिरोजपुर झिरका के विधायक इंजीनियर मामन खान और कांग्रेस के जिला संयोजक महताब अहमद भी मौजूद रहे। धार्मिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं

आफताब अहमद ने कहा कि भारत में किसी भी धर्म के धार्मिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं है, फिर मुस्लिम धार्मिक संस्थाओं में गैर-मुस्लिमों की दखलअंदाजी कैसे जायज मानी जा सकती है? उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं का प्रबंधन उसी धर्म के लोगों के हाथों में होना चाहिए। उन्होंने नए कानून में शामिल उस प्रावधान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें कहा गया है कि कोई व्यक्ति तब तक अपनी संपत्ति वक़्फ़ नहीं कर सकता जब तक यह साबित न कर दे कि वह पिछले पांच वर्षों से मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन कर रहा है। आफताब ने इसे गैरजरूरी और भेदभावपूर्ण बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि वक़्फ़ बोर्ड के सदस्यों के मुस्लिम होने की अनिवार्यता को हटाना, मुस्लिम समुदाय के धार्मिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुस्लिम धार्मिक संस्थानों पर नियंत्रण स्थापित करना चाहती है। इंजीनियर मामन खान और महताब अहमद ने भी कानून का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मुस्लिम समाज के अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और इस काले कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। आंदोलन भी किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें