Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़फरीदाबादCongress Candidate Neeraj Sharma Promises Infrastructure Development in Faridabad

कांग्रेस सरकार आते ही काॅलोनियों की समस्याएं होंगी खत्म: नीरज

फरीदाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का हरियाणा व्यापार मंडल द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने एयरफोर्स रोड की सड़कों को सुधारने और मेट्रो लाने का वादा किया। भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादWed, 18 Sep 2024 04:34 PM
share Share

फरीदाबाद। एनआईटी फरीदाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का हरियाणा व्यापार मंडल द्वारा एयरफोर्स रोड स्थित बंसल एम्पोरियम में स्वागत किया गया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एयरफोर्स रोड की सड़कें बेहतर बनाई जाएंगी, जिससे यहां व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को हल करवाने का दावा किया। खासकर एयरफोर्स के 100 मीटर दायरे में रजिस्ट्री और मिटर लगाने की सुविधाओं को बहाल करवाने का श्रेय लिया। साथ ही शर्मा ने मेट्रो लाने और कॉलोनियों की समस्याएं हल करने का वादा किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। मूलचंद शर्मा ने भाजपा की नीतियों का किया बखान

बल्लभगढ़। भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस पर विवादित बयानों और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में नौकरी के लिए भ्रष्टाचार को खत्म कर, बिना पर्ची और खर्ची के नौकरी देने का सिस्टम लागू किया। श्याम कॉलोनी में युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से राज्य में सरकार बनाएगी और हरियाणा को विकसित राज्य बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश की जनता कांग्रेस को उसके कृत्यों के लिए माफ नहीं करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें