Hindi Newsएनसीआर न्यूज़elderly man slits wife throat on suspicion of illicit relationship, then slits his own throat in ghaziabad loni

गाजियाबाद में पति ने अवैध संबंध के शक में रेता पत्नी का गला, फिर खुद ही अपनी गर्दन पर चला दिया चाकू

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी की प्रेमनगर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास किया। इसके बाद खुद का गला भी काट डाला। घटना में पति की मौत हो गई, जबकि जीटीबी अस्पताल में भर्ती पत्नी की हालत गंभीर है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद। हिन्दुस्तानSat, 1 Feb 2025 02:27 PM
share Share
Follow Us on
गाजियाबाद में पति ने अवैध संबंध के शक में रेता पत्नी का गला, फिर खुद ही अपनी गर्दन पर चला दिया चाकू

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी की प्रेमनगर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास किया। इसके बाद खुद का गला भी काट डाला। घटना में पति की मौत हो गई, जबकि जीटीबी अस्पताल में भर्ती पत्नी की हालत गंभीर है।

प्रेमनगर कॉलोनी में 55 वर्षीय अली जान परिवार के साथ रहता था। वह दिहाड़ी मजदूर था। परिवार में 50 वर्षीय पत्नी शहनाज और नौ बच्चे हैं। बच्चों में पांच बेटियां और चार बेटे हैं। बताया गया कि अलीजान के पड़ोस में एक मकान का निर्माण चल रहा है। एक मजदूर अलीजान के घर से पीने का पानी लेने आता था। उसका घर में आना-जाना अलीजान को पसंद नहीं था। उसे मजदूर और पत्नी के संबंध पर शक था। पुलिस के मुताबिक शहनाज शनिवार सुबह दूध लेने के लिए घर से निकली थी। घर से थोड़ी दूर अलीजान ने पत्नी पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। उसने पत्नी का गला काटकर लहूलुहान कर दिया और फिर खुद का भी गला रेत कर आत्महत्या कर ली। चीख-पुकार मचने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना देकर घायलों को जीटीबी अस्पताल ले गए। वहां अलीजान को मृत घोषित कर दिया गया।

पत्नी को कई साल पहले दिया था तीन तलाक

अली जान के बेटे असलम और आरिफ ने बताया कि उनके पिता अलीजान का स्वभाव शुरुआत से ही शक्की किस्म का था। करीब 15 वर्ष पूर्व भी उनके पिता ने मां शहनाज को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। बाद में धार्मिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनाया था। बेटों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बेवजह मां पर शक करते थे। इसी शक में उनका कई बार मां से झगड़ा भी हुआ था। बीते तीन दिनों से पिता काफी तनाव में दिख रहे थे।

बच्चों ने छिपा दिए थे चाकू

पुलिस के मुताबिक अलीजान का कुछ दिन पहले पड़ोस में काम करने वाले मजदूर के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान अली जान ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी के चलते परिजनों ने घर से सभी तरह के चाकू और धारदार वस्तुएं छिपा कर रख दी थीं। शनिवार सुबह चाकू अली जान के हाथ लग गया और उसने घटना को अंजाम दे डाला।

पुलिस ने बताया कि दोनों को इलाज हेतु जीटीबी ले जाया गया था, जहां अली जान की मौत हो गई तथा शहनाज का इलाज चल रहा है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में लगी आग, कई धमाकों से दहला इलाका
ये भी पढ़ें:संपत्ति में हिस्सा मांग रही प्रेमिका पर चढ़ा दी कार, मर्डर में पति-पत्नी गिरफ्तार
अगला लेखऐप पर पढ़ें