Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi ncr will receive more rain imd orange alert for heavy rain gust wind at 40 km

राजधानी होगी पानी-पानी; दिल्ली- NCR में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, चलेंगी 40 KM वाली तेज हवाएं

  • दिल्ली के सफदरजंग में बीते चौबीस घंटों में 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पालम में 8.5 मिमी, लोधी रोड पर 16 मिमी, आयानगर में 15.7 मिमी, पीतमपुरा में 13.5 मिमी और मयूर विहार में 13 मिमी बारिश हुई।

Devesh Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्लीThu, 12 Sep 2024 05:34 AM
share Share

Delhi- NCR weather: राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के मुताबिक, राजधानी फिर से पानी-पानी होनी वाली है। IMD ने दिल्ली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों को किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। बताया गया है कि रुवार की सुबह हल्की से मध्यम बारिश के बाद राजधानी में और अधिक बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली- NCR में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे जलभराव का संकट पैदा हो सकता है। बारिश के बाद दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो जाएगा।

चलेंगी 40 KM वाली तेज हवाएं

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से दबाव धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसकी स्पीड पिछले छह घंटों में आठ किमी प्रति घंटे की रही है। इस दबाव के चलते भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार तक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। 

राजधानी होगी पानी-पानी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग में बीते चौबीस घंटों में 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पालम में 8.5 मिमी, लोधी रोड पर 16 मिमी, आयानगर में 15.7 मिमी, पीतमपुरा में 13.5 मिमी और मयूर विहार में 13 मिमी बारिश हुई। दिल्ली में सितंबर में अब तक 96.2 मिमी बारिश हुई है। IMD ने बताया कि अभी और भारी बारिश की संभावना है। इससे सड़कों पर पानी जमा हो सकता है। अधिकारियों को इमरजेंसी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें