Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi experienced november like cold in september month big change in weather due to rain

Delhi Weather : दिल्ली में सितंबर महीने में ही नवंबर जैसी ठंड, बारिश से मौसम में आया बड़ा चेंज

दिल्ली में दो दिन से लगातार हो रही बारिश और घने बादल छाए रहने से ठंड का अहसास बढ़ गया है। सितंबर में ही नवंबर जैसा मौसम हो गया है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रहा।

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 14 Sep 2024 12:00 AM
share Share

राजधानी दिल्ली में दो दिन से लगातार हो रही बारिश और घने बादल छाए रहने से ठंड का अहसास बढ़ गया है। सितंबर में ही नवंबर जैसा मौसम हो गया है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। यह नवंबर के औसत अधिकतम तापमान से भी कम है।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही घने बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके चलते वातावरण में नमी का स्तर बढ़ गया और मौसम ठंडा हो गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 100 से 86 फीसदी तक रहा।

आज भी बारिश की संभावना : मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि नवंबर का औसत अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। बीते दो दिनों से दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में बारिश का क्रम शनिवार को भी बना रह सकता है। इसके चलते तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अब तक सर्वश्रेष्ठ श्रेणी का एक दिन भी नहीं

दिल्ली में शुक्रवार के दिन भले ही हवा साल में सबसे ज्यादा साफ रही हो, लेकिन वायु गुणवत्ता के लिहाज से सबसे साफ स्तर की हवा वाला अब तक एक दिन भी नहीं आया है। मानकों के मुताबिक, 50 तक की वायु गुणवत्ता सूचकांक वाली हवा को अच्छी श्रेणी में रखा जाता है। 51 से 100 तक के सूचकांक को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। इस साल संतोषजनक श्रेणी वाले दिन तो 59 आए हैं, लेकिन अच्छी श्रेणी वाला एक दिन भी नहीं आया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें