Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Ballimaran Election Results congress harun yusuf khan aap imran hussain bjp

Ballimaran Election Results 2025: बल्लीमारान सीट आप के इमरान हुसैन 29823 वोट से जीते, BJP के ‘कमल’ की हार

  • Ballimaran Election Results 2025: इमरान हुसैन ने बीजेपी के कमल बागड़ी को 29823 वोटों से हराया है। इस चुनाव में इमरान हुसैन को कुल 57004 वोट मिले जबकि कमल बागड़ी को 27181 वोट मिले। कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 Feb 2025 07:54 AM
share Share
Follow Us on
Ballimaran Election Results 2025: बल्लीमारान सीट आप के इमरान हुसैन 29823 वोट से जीते, BJP के ‘कमल’ की हार

Ballimaran Assembly Seat Election Result 2025: दिल्ली में कमल खिल चुका है। बरसों बाद बीजेपी दिल्ली में सत्ता में लौटी है। आम आदमी पार्टी की हालत यह रही कि पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी नई दिल्ली सीट से हार गए। इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। दिल्ली की ही बल्लीमारान सीट से AAP के लिए अच्छी खबर आई। इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इमरान हुसैन 29823 वोट से जीते गए। 

इमरान हुसैन ने बीजेपी के कमल बागड़ी को 29823 वोटों से हराया है। इस चुनाव में इमरान हुसैन को कुल 57004 वोट मिले जबकि कमल बागड़ी को 27181 वोट मिले। कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही। कांग्रेस प्रत्याशी हारून युसूफ को 13059 वोट मिले। आम आदमी परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी अबरार को यहां 224 सीट मिले। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के सोनू को 190 वोट मिले हैं।

बल्लीमारान विधानसभा सीट काफी अहम सीट है। बल्लीमारान सीट पर साल 1951 में सबसे पहले चुनाव हुए थे। इस चुनाव में भारतीय जनसंघ के शिव स्वरूप शर्मा को हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के सुल्तान यार खान उस वक्त विजयी रहे थे। बल्लीमारान विधानसभा सीट चांदनी चौक लोकसभा सीट के अंदर आती है। यह पुरान दिल्ली का हिस्सा है और पुरानी दिल्ली का इतिहास काफी समृद्ध है। 

Ballimaran Election Results 2025 Updates:

 

Ballimaran Seat LIVE 13:24 PM - बल्लीमारान में 12 राउंड की गिनती पूरी

बल्लीमारान में 12 राउंड की गिनती हो चुकी है। इमरान हुसैन को कुल 57004 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी कमल बागड़ी को 27181 वोट मिले हैं। कमल बागड़ी 29823 वोटों से पीछे हैं। कांग्रेस पार्टी के हारून युसूफ को 13059 वोट मिले।

Ballimaran Seat LIVE 13:04 PM - दिल्ली चुनाव के नतीजों पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "मुझे लगता है कि दिल्ली में हमारी सभी बैठकों और जिन लोगों से मैं मिल रही थी, उन सबसे यह बहुत स्पष्ट था कि लोग बदलाव चाहते थे और वे उन चीजों से तंग आ चुके थे। उन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया है, जो जीतें उन्हें बधाई। हमें और अधिक मेहनत करनी होगी, हम लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे।"

Ballimaran Seat LIVE 12:23 PM - क्या बोले रमेश बिधूड़ी

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, "यह रमेश बिधूड़ी नहीं, कालकाजी की जनता की बढ़त है... आतिशी ने PWD मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए कुछ नहीं किया... उनकी (आम आदमी पार्टी) सोच भारत विरोधी है... पार्टी ने मुझे तीन बार विधायक बनाया, दो बार सांसद बनाया, पार्टी मुझे इससे बड़ी जिम्मेदारी क्या दे सकती है। देश में 145 करोड़ लोग हैं, जिनमें से 10 हजार लोग राजनीति में हैं, पार्टी ने मुझे उनमें से एक बनाया, इससे बड़ी जिम्मेदारी क्या हो सकती है।"

Ballimaran Seat LIVE 11:55 AM - बल्लीमारन में आप प्रत्याशी को जबरदस्त बढ़त

दिल्ली की बल्लीमारन सीट पर 9 राउंड की गिनती हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इमरान हुसैन ने यहां जबरदस्त बढ़त बनाई है। इमरान हुसैन को 46095 वोट मिले हैं। बीजेपी के प्रत्याशी कमल बागड़ी को अब तक 20351 सीट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हारून युसूफ को यहां 10784 वोट मिले हैं।

Ballimaran Seat LIVE 11:37 AM - BJP प्रत्याशी 19326 वोटों से पीछे

दिल्ली की बल्लीमारन सीट पर 8 राउंड की गिनती हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इमरान हुसैन ने यहां जबरदस्त बढ़त बनाई है। इमरान हुसैन को 38608 वोट मिले हैं। बीजेपी के प्रत्याशी कमल बागड़ी यहां 19326 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हारून युसूफ को यहां 9570 वोट मिले हैं।

Ballimaran Seat LIVE 11:11 AM - रुझानों में मिली बढ़त तो सचदेवा गदगद

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है... दिल्ली ने सुशासन चुनने का फैसला किया है, मुझे लगता है कि परिणाम भी इसी दिशा में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी जैसे सभी बड़े चेहरे चुनाव हारेंगे क्योंकि उन्होंने लोगों को धोखा दिया है... यह सभी कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास है जिसके कारण ये परिणाम दिख रहा है..."

Ballimaran Seat LIVE 10:50 AM - बल्लीमारान में किसे अब तक कितना वोट मिला

बल्लीमारान सीट पर 5 राउंड की काउंटिंग हो गई है। इमरान हुसैन को अब तक 21945 मत मिले हैं। बीजेपी के कमल बागरी को अब तक 14012 वोट मिले हैं। कांग्रेस के हारून युसूफ को 5896 वोट मिले हैं।

Ballimaran Seat LIVE 10:36 AM - चुनाव आयोग ने जारी किए 70 सीटों के आंकड़ें

चुनाव आयोग ने दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझानों को लेकर आधिकारिक आंकड़ें जारी किए हैं। इसके मुताबिक, बीजेपी 42 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर आगे है।

Ballimaran Seat LIVE 10:11 AM - 41 सीटों पर बीजेपी आगे

चुनाव आयोग ने 68 सीटों के रुझानों को लेकर आधिकारिक आंकड़ें जारी किए हैं। इसके मुताबिक, बीजेपी 41 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी 27 सीटों पर आगे है।

Ballimaran Seat LIVE 10:04 AM - आप के इमरान हुसैन आगे

तीसरे राउंड की गिनती में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इमरान हुसैन को अब तक 11278 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के कमल बागड़ी को 9454 वोट मिले हैं। इमरान हुसैन 1824 वोट से आगे चल रहे हैं।

Ballimaran Seat LIVE 9:43 AM - BJP 36 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग ने 52 सीटों के रुझान जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने आधिकारिक आंकड़ें जारी कर बताया है कि बीजेपी 36 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 16 सीटों पर आगे हैं।

Ballimaran Seat LIVE 9:30 AM -बीजेपी के कमल बागड़ी आगे

बल्लीमारान विधानसभा सीट से बीजेपी के कमल बागड़ी 214 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की गिनती में उन्हें 4211 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन को 3997 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के हारून युसूफ को 786 वोट मिले हैं।

Ballimaran Seat LIVE 9:20 AM - बीजेपी 15 सीटों पर आगे

दिल्ली में मतों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि अभी भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी अभी 4 सीटों पर आगे चल रही है। कुल 19 सीटों के रुझान सामने आए हैं।

Ballimaran Seat LIVE 9:05 AM - 70 सीटों के रुझान आए

दिल्ली में सभी 70 सीटों के रुझान सामने आए हैं। ‘आज तक’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इन रुझानों मं बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया पीछे चल रही हैं।

Ballimaran Seat LIVE 8:55 AM - इमरान हुसैन आगे

बल्लीमारान सीट से आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के हारून युसूफ पीछे चल रहे हैं।

Ballimaran Seat LIVE 8:50 AM - शुरुआती आधिकारिक रुझानों के अनुसार, दिल्ली की कुल 70 सीटों में से भाजपा विश्वास नगर और शाहदरा विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

Ballimaran Seat LIVE 8:40 AM - 2020 में 62 सीटों पर जीती थी AAP

साल 2015 में अरविंद केजरीवाल ने 70 में से 67 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की। इसके बाद साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आप आदमी पार्टी ने फिर जबरदस्त जनादेश हासिल किया। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली है।

Ballimaran Seat LIVE 8:23 AM - क्या बोलीं AAP प्रवक्ता

AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘हमें यकीन है कि लोगों ने विकास की राजनीति के लिए वोट दिया है... अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे... भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा है और जनता ने उन्हें जवाब दिया है।’

Ballimaran Seat LIVE 8:16 AM - पहले रुझान में AAP पीछे, बीजेपी आगे

दिल्ली में मतों की गिनती जारी है। इस बीच पहले रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। चार सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी अभी 1 सीट पर आगे है।

Ballimaran Seat LIVE 8:05 AM - दिल्ली में मतगणना शुरू

दिल्ली में अब वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगा यह साफ हो जाएगा कि बल्लीमारान जैसी अहम सीट पर इस बार कौन बाजी मारेगा। राज कुमार आनंद को इस सीट से जीत की उम्मीद है।

Ballimaran Seat LIVE 7:59 AM - 2020 में दूसरी बार जीती थी AAP

साल 2015 में आम आदमी पार्टी को इस सीट पर पहली जीत मिली थी। उस वक्त आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इमरान हुसैन ने बीजेपी के श्याम लाल मोरवाल को 33 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। यहां बता दें कि इमरान हुसैन साल 2013 में बसपा से भी चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2020 में आम आदमी पार्टी यहां से लगातार दूसरी बात जीती थी।

Ballimaran Seat LIVE 7:53 AM - मंत्री रहे हैं इमरान हुसैन

इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इमरान हुसैन अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ आतिशी सरकार में भी मंत्री हैं। भाजपा अब तक इस क्षेत्र में जीत का स्वाद नहीं चख सकी है। हालांकि, छह बार उसके उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे हैं। वर्ष 2003 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर खिसक गए थे।

 

 

 

 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें