Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Arvind Kejriwal Bhangra On Mika Singh Song At Daughter Wedding With Sambhav Jain New Video Viral

जब मीका सिंह के गाने पर अरविंद केजरीवाल ने खूब किया भांगड़ा; बेटी की शादी का नया वीडियो वायरल

  • अरविंद केजरीवाल के डांस का नया वीडियो सामने आया है जिसमें अरविंद केजरीवाल भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो शादी के दिन का यानी 18 अप्रैल का है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 20 April 2025 08:10 PM
share Share
Follow Us on
जब मीका सिंह के गाने पर अरविंद केजरीवाल ने खूब किया भांगड़ा; बेटी की शादी का नया वीडियो वायरल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने संभव जैन से शादी की है जो आईआईटी दिल्ली में उनके बैचमेट रह चुके हैं। 18 अप्रैल को दिल्ली के कपूरथला हाउस में दोनों शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले 17 अप्रैल को दिल्ली के शांगरी-ला होटल में दोनों की सगाई औऱ अन्य कार्यक्रम हुए। सगाई के दौरान सुनीता केजरीवाल और अरविंद केजरीवाल पुषपा 2 के गाने पर डांस किया था। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

अब अरविंद केजरीवाल के डांस का नया वीडियो सामने आया है जिसमें अरविंद केजरीवाल भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो शादी के दिन का यानी 18 अप्रैल का है। इसमें मशहूर सिंग मीका सिंह भी पहुंचे थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरविंद केजरीवाल मीका सिंह की पंजाबी बोलियां पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे सुनीता केजरीवाल भी जमकर उनका साथ दे रही हैं।

बता दें, हर्षिता अरविंद केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं। वह आईआईटी ग्रैजुएट हैं। साल 2018 में उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। अरविंद केजरीवाल का एक बेटा भी हैं जिसका नाम पुलकित है। वह भी आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई कर रहे हैं। संभव जैन की मुलाकात हर्षिता से आईआईटी दिल्ली में ही हुई थी। दोनों बैचमेट थे। कुछ महीने पहले दोनों ने एक स्टार्टअप भी शुरू किया है और अब दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं।

कौन हैं संभव जैन?

संभव जैन प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेंजमेंट कंसल्टेंट हैं और कुछ महीने पहले ही उन्होंने हर्षिता के साथ बेसिल हेल्थ नाम का स्टार्टअप शुरू किया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें