Hindi Newsएनसीआर न्यूज़aap threatened to delhi bjp govt to not fullfill their promises

... तो हम चैन से दिल्ली में सरकार नहीं चलाने देंगे BJP को, AAP नेता ने दे डाली चेतावनी

दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार के गठन का दो दिन भी पूरा नहीं हुआ है और आप नेता ने चेतावनी भी दे डाली। कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि वह वादों को पूरा नहीं करती। अगर दिल्ली में भी बीजेपी ऐसा करना चाहेगी तो आम आदमी पार्टी उसे चैन से सरकार नहीं चलाने देगी।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 21 Feb 2025 07:19 PM
share Share
Follow Us on
... तो हम चैन से दिल्ली में सरकार नहीं चलाने देंगे BJP को, AAP नेता ने दे डाली चेतावनी

दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार के गठन का दो दिन भी पूरा नहीं हुआ है और आप नेता ने चेतावनी भी दे डाली। कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि वह वादों को पूरा नहीं करती। अगर दिल्ली में भी बीजेपी ऐसा करना चाहेगी तो आम आदमी पार्टी उसे चैन से सरकार नहीं चलाने देगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव झा ने कहा कि रेखा गुप्ता जी ने कल दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वैसे तो बीजेपी का जो ट्रैक रिकॉर्ड है, दिल्ली के लोग सशंकित जरूर थे कि जो वादे किए गए हैं वे पूरे होंगे कि नहीं। लेकिन, जब रेखा गुप्ता ने शपथ लिया तो कम से कम दिल्ली में महिलाओं को जरूर लगा कि उनसे जो वादा किया गया है, वह जरूर पूरा होगा।

आप सबको याद होगा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कहा था कि सरकार बनते ही कैबिनेट की जो पहली बैठक होगी, उसमें महिलाओं को 2500 रुपए की सम्मान राशि (सुरक्षा कवच) देने की घोषणा की जाएगी। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि महिलाएं अपने आधार कार्ड को लिंक करा लें, बैंक अकाउंट चेक करा लें ठीक है या नहीं। कहा था कि पहली किस्त 8 मार्च से पहले आ जाएगा। ऐसे में जब दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिला तो महिलाओं की उम्मीदें जगीं। उन्हें लगा कि प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था, वह पूरा होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक में पहली किस्त तय की जाएगी।

कल दिल्ली सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक थी। दिल्ली की महिलाएं सम्मान राशि की घोषणा इंतजार कर रही थी। लेकिन, जब बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस किया तो घोर निराशा का भाव महिलाओं में है कि फिर से वादा खिलाफी किया गया। प्रधानमंत्री ने जो घोषणा किया था, उनकी दिल्ली की अपनी कैबिनेट ने उस वादा को पूरा नहीं किया।

आप नेता ने कहा कि वैसे तो भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है, वह करती नहीं है। ये पूरा देश जानता है। लेकिन महिला मुख्यमंत्री होने के नाते लोगों की उम्मीदें बढ़ी थीं। जिस तरह से बीजेपी ने पहले ही वादे में महिलाओं से धोखा किया, लोगों के साथ वादाखिलाफी की, इससे तो यही लगता है कि उन्होंने जितने वादे किए हैं, उनमें से एक भी वादा दिल्ली की जनता के लिए पूरा नहीं होने वाला।

ये भी पढ़ें:मंत्री तो नहीं बने पर अरविंदर सिंह लवली को मिला एक खास जिम्मा और सम्मान
ये भी पढ़ें:AAP ने खर्च किया था सरकारी पैसा, BJP ने अपना धन; सचदेवा ने दिखाया फर्क

आप नेता ने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष के रूप चुना है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके किए गए वादों को याद दिलाते रहें। कहा कि आज मुख्यमंत्री ने 2500 वाले वादे से जुड़े सवाल पर कहा कि यह मेरे मन में है। अब यह मन में नहीं बल्कि ऐक्शन लेने का समय है। हम सदन में आपको आपके वादे याद दिलाते रहेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए मजबूर करते रहेंगे। नहीं तो हम चैन से सरकार तो नहीं चलाने देंगे।अगर वो समझ रहे हैं कि वादाखिलाफी करके आसानी से निकल जाएंगे, तो हम ऐसा होने नहीं देंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें