Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़4 old and two new faces possible in atishi cabinet

आतिशी की कैबिनेट में होंगे 2 नए मंत्री, संजीव झा समेत 4 नामों की चर्चा

दिल्ली में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा तेज होने लगी है। शनिवार को नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। आतिशी के मंत्रिमंडल में दो नए चेहरे शामिल होंगे।

Sudhir Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 02:54 AM
share Share

दिल्ली में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा तेज होने लगी है। शनिवार को नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। इस दौरान कैबिनट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पुरानी कैबिनेट के चार मंत्रियों को दोबारा मौका मिलेगा, जबकि दो मंत्रियों में एक दलित और पूर्वांचली चेहरा हो सकता है।

दिल्ली की पूर्व सरकार में आतिशी को छोड़कर गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज मंत्री थे। इन चारों नेताओं को एक बार फिर मंत्री पद मिलेगा और इनके मंत्रालयों में भी बड़ा फेरबदल नहीं होगा, लेकिन दो नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल करने को लेकर विमर्श चल रहा है।

संजीव झा और दुर्गेश पाठक के नाम पर विचार

सूत्रों का कहना है कि अगले तीन से चार महीने में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी कैबिनेट में एक दलित चेहरा, जबकि दूसरा पूर्वांचली शामिल कर सकती है। दिल्ली में इनके मतदाता बड़ी संख्या में हैं। सूत्रों की मानें तो पूर्वांचली चेहरे के रूप में बुराड़ी से विधायक संजीव झा और राजेंद्र नगर से विधायक दुर्गेश पाठक के नाम पर विचार किया जा रहा है। संजीव झा बुराड़ी से तीन बार विधायक बन चुके हैं और पार्टी के प्रवक्ता के रूप में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, दुर्गेश पाठक लगातार पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। नगर निगम में आप की सत्ता लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कुलदीप कुमार और विशेष रवि को लेकर भी चर्चा

मंत्रिमंडल में दलित चेहरे के रूप में कुलदीप कुमार का नाम सबसे आगे है। कुलदीप कोंडली से विधायक हैं और लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से आप के उम्मीदवार थे। दलित चेहरे के रूप में दूसरा नाम करोल बाग से विधायक विशेष रवि का है। यह माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुवार को मंत्रिमंडल के सभी नामों को तय कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें