Hindi Newsदेश न्यूज़Woman waiting at junction befriended by 4 men gangraped at hotel in Bengaluru

जंक्शन पर चार लोगों ने की दोस्ती, फिर महिला को ले गए होटल; छत पर किया गैंगरेप

  • महिला कैटरिंग सेवा में काम करती है और गुरुवार रात कोरमंगला के ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर खड़ी थी। तभी चार युवक उसके पास आए और बातचीत करने लगे।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरुFri, 21 Feb 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
जंक्शन पर चार लोगों ने की दोस्ती, फिर महिला को ले गए होटल; छत पर किया गैंगरेप

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां जंक्शन पर इंतजार कर रही एक महिला को चार लोगों ने पहले दोस्ती का झांसा दिया और फिर एक निजी होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। यह घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे हुई। पीड़िता ने शुक्रवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला कैटरिंग सेवा में काम करती है और गुरुवार रात कोरमंगला के ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर खड़ी थी। तभी चार युवक उसके पास आए और बातचीत करने लगे। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उससे दोस्ती की और फिर उसे होटल में डिनर के लिए आमंत्रित किया। पुलिस के मुताबिक, डिनर के बाद चारों आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती की और होटल की छत पर ले जाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को किसी को भी जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:MP में आर्केस्ट्रा डांसर को उठाकर जंगल में ले गए, 6 ने रातभर किया गैंगरेप
ये भी पढ़ें:बॉयफ्रेंड के साथ बैठी इंटर की छात्रा से गैंगरेप, 5 लोगों ने की दरिंदगी

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे आरोपियों ने महिला को छोड़ दिया, जिसके बाद वह घर पहुंची और अपने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी दूसरे राज्य से हैं और बेंगलुरु के विभिन्न होटलों में काम करते हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (ईस्ट) रमेश बानोथ ने बताया, "महिला की शिकायत के आधार पर कोरमंगला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 (गैंगरेप) के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चौथे की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें