Hindi Newsदेश न्यूज़taliban america deal us freed afghan fighter donald trump evening top five news

उम्रकैद की सजा काट रहे खूंखार अफगान लड़ाके को अमेरिका ने छोड़ा, तालिबान से खास डील; टॉप 5

  • अमेरिका और तालिबान में डील हुई है। जिसमें अमेरिका ने उम्रकैद की सजा काट रहे अफगान तालिबान लड़ाके को रिहा कर दिया। बदले में तालिबान ने भी दो अमेरिकी कैदियों को छोड़ा है। शाम की टॉप 5 खबरें।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानTue, 21 Jan 2025 06:28 PM
share Share
Follow Us on
उम्रकैद की सजा काट रहे खूंखार अफगान लड़ाके को अमेरिका ने छोड़ा, तालिबान से खास डील; टॉप 5

खूंखार नक्सली नेता चलपति को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। उस पर 1 करोड़ का ईनाम था। वहीं, अमेरिका ने तालिबान से डील में अफगान तालिबान के लड़ाके खान मोहम्मद को रिहा कर दिया है। शाम की टॉप 5 खबरें।

अमेरिका ने तालिबान लड़ाके को क्यों छोड़ा

अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार तालिबान ने मंगलवार को अमेरिका के साथ हुई डील की घोषणा की। बताया कि अमेरिका ने उम्रकैद की सजा काट रहे अफगान तालिबान लड़ाके खान मोहम्मद को रिहा कर दिया है। तालिबान और अमेरिका में यह कदम एक डील के तहत हुआ। पूरी खबर पढ़ें।

कौन था सिर पर एक करोड़ के इनाम वाला नक्सली चलपति

खूंखार नक्सली नेता चलपति को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। 36 घंटे से अधिक समय तक चले इस ऑपरेशन में कम से कम 16 नक्सली मारे गए। चलपति के सिर पर पूरे एक करोड़ रुपए का इनाम था। वह सुरक्षाबलों पर कई खतरनाक हमले कर चुका था। पूरी खबर पढ़ें।

ट्रंप की ताजपोशी के अगले दिन पुतिन और जिनपिंग में वीडियो कॉल

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को शपथग्रहण के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद संभाल लिया है। कुछ ही घंटों बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वीडियो कॉल पर बात हुई। दोनों नेताओं में क्या-क्या बात हुई? पूरी खबर पढ़ें।

सैफ अली खान को सुरक्षित देखकर फैंस खुश

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं। उन्हें बांद्रा स्थित अपने घर लौटते देखा गया। मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ को सफेद शर्ट और नीली जींस, चश्मा पहने देखा गया। उन्होंने अपने घर के बाहर मौजूद पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा किया। खबर पढ़ें।

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं चुने जाने पर सूर्या ने बताया कड़वा सच

19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सूर्य कुमार यादव का टीम में चयन नहीं हुआ। उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी। सूर्या ने कहा, ''मुझे दुख है कि मैंने वनडे में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसलिए, मैं चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में नहीं हूं। अगर मैंने अच्छा प्रदर्शन किया होता तो मैं उसमें शामिल होता।'' पूरी खबर पढ़ें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें