Weather Update Today 7 November Weather Forecast IMD Rainfall Alert UP Bihar Delhi Temperature Kashmir Snowfall Mausam Barish - India Hindi News Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी, तो इन राज्यों में आज होगी बारिश; जानें मौसम का हाल, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsWeather Update Today 7 November Weather Forecast IMD Rainfall Alert UP Bihar Delhi Temperature Kashmir Snowfall Mausam Barish - India Hindi News

Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी, तो इन राज्यों में आज होगी बारिश; जानें मौसम का हाल

Weather Alert, Weather Update Today 7 Nov: पहाड़ों पर बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है, जबकि कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट है। वहीं, दिल्ली में आज भी प्रदूषण का कहर जारी रहने वाला है।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 7 Nov 2022 10:26 AM
share Share
Follow Us on
Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी, तो इन राज्यों में आज होगी बारिश; जानें मौसम का हाल

Weather Update Today, Weather Forecast 7 November 2022: दिवाली के बाद से ही उत्तर भारत के राज्यों में हल्की-हल्की ठंड शुरू हो गई है। अब पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश भी होने लगी है, जिससे वहां रहने वाले लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। उधर, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग बारिश और बर्फबारी के चलते बंद कर दिया गया है। मुगल रोड अभी भी बंद है। यातायात विभाग ने आज सुबह ट्वीट करके कहा, 'मुगल रोड और एसएसजी (श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी) रोड बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।' मौसम अधिकारी ने बताया कि बारिश के बीच मेहर, रामबन में रुक-रुक कर पथराव हुआ, इसके बावजूद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग खुला रहा। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात पूरे केंद्र शासित प्रदेश में बारिश और हिमपात हुआ। यह केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों के लिए ठंडी रात थी। कश्मीर घाटी के ग्रामीण इलाकों में तो बहुत ठंडी पड़ रही है।

कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो वातावरण में आज भी स्मॉग छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर भी आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

चंडीगढ़ में छाए रहेंगे बादल
इसके अलावा, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान में हल्के काले बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड के देहरादून की बात करें तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादलों के छाए रहने की संभावना है।

लखनऊ में 31 डिग्री तक जा सकता है तापमान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह के शाम हल्का कोहरा छाया रह सकता है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। बिहार के पटना में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 19 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान में दिन के समय धूप खिली रहेगी।

कश्मीर, हिमाचल में आज होगी बर्फबारी और बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में 7, 9 और 10 नवंबर को मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। इसके अलावा, उत्तराखंड में छह और सात नवंबर को बर्फबारी और बारिश होगी। वहीं, पंजाब में सात नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो यहां अब भी कई राज्यों में बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में आज मध्यम बारिश हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।