Hindi Newsदेश न्यूज़weather report today in inadia stateswise according indian meteorological department htgp - India Hindi News

दिल्ली-राजस्थान में मानसूनी बारिश, जानिए आपके यहां कब बरसेंगे बादल

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दिल्ली-एनसीआर में लगातार पिछले चार दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है, जिससे गर्मी कम हुई है और मौसम सुहाना हो गया है।

Gaurav लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 20 June 2022 03:10 AM
share Share

मानसून की तरफ उम्मीद लगाए बैठे कुछ लोगों में तो खुशी है जबकि अभी भी देश के कुछ हिस्सों में लोग इंतजार ही कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली और राजस्थान के कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई है। एक तरफ जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश से मौसम में नमी बनी हुई है तो वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में मध्यम से तेज स्तर की मानसून पूर्व की बारिश दर्ज की गई।

दरअसल, देश के कई राज्य में मानसून पहुंच चुका है। इस वजह से कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दूसरी तरफ प्री मानसून से भी कई राज्यों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने देशभर के मौसम का साप्ताहित पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें तहत कई राज्य में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली राजस्थान के अलावा बिहार और झारखंड सहित दूसरे राज्य के कई हिस्से में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में मानसून जल्द दस्तक दे सकता है। हालांकि दिल्ली के लिए अगले तीन दिन भी गर्मी से राहत भरे रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले अभी भी बारिश का इंतजार ही कर रहे हैं लेकिन विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मानसून पहुंच सकता है।

उधर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। बिहार में मानसून के प्रवेश के साथ ही कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी बंगाल की खाड़ी से निर्मित हुए ट्रफ लाइन का असर देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में भी गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो चुकी है। कई क्षेत्रों में बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। 

इसी बीच मौसम विभाग ने केरल, मुंबई सहित पूर्वी मध्य प्रदेश तक बारिश का अनुमान लगाया है।  दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पूरे विदर्भ और छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पूर्वी मध्य प्रदेश, पूरे छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई और कोंकण तट पर भारी बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर भी मध्यम से भारी बारिश संभावित है। सुदूर पश्चिमी राजस्थान के बाहर देश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया, यहां मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। असल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दिल्ली-एनसीआर में लगातार पिछले चार दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है, जिससे गर्मी कम हुई है और मौसम सुहाना हो गया है। बारिश का यह सिलसिला आगामी 21 जून तक जारी रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग पहले ही जता चुका है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें