Hindi Newsदेश न्यूज़Umesh Pal murder case Atiq Ahmed son Punjab Police Amritpal Singh Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan top news - India Hindi News

अतीक अहमद गैंग के उल्लू-मुर्गी कोडवर्ड, अमृतपाल सिंह का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, पढ़ें टॉप-5 न्यूज

कांस्टेबल, कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है, जिसमें लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा का आयोजन 1 जनवरी, 2024 से होगा।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 April 2023 02:10 PM
share Share

पुलिस ने अलगाववादी अमृतपाल सिंह को यूपी के पीलीभीत में छिपने में मदद करने के आरोप में उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सीनियर अधिकारी ने बताया कि जोगा सिंह लुधियाना का निवासी है और वह पीलीभीत में 'डेरा' का संचालन करता है। सिंह हरियाणा से पंजाब आ रहा था। वहीं, गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक फैसला गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर सीएपीएफ में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लिया गया है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शनिवार की 5 बड़ी खबरें...

असद था ‘राधे’, ‘उल्लू’ और ‘मुर्गी’ कौन? 
उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर हो चुका है। अब स्पेशल टास्क फोर्स के हाथों एक ऑडियो सुबूत लगा है। बताया जाता है कि यह ऑडियो उमेश पाल हत्याकांड के बाद का है। इस ऑडियो में अतीक के गैंग के सदस्य एक-दूसरे के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें हर सदस्य को एक अलग नाम से पुकारा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

अमृतपाल का मुख्य सहयोगी जोगा सिंह अरेस्ट
पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जोगा की गिरफ्तारी शनिवार को सरहिंद इलाके से हुई। अमृतसर के DIG बॉर्डर रेंज नरिंदर भार्गव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, 'अमृतसर-ग्रामीण और होशियारपुर पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन में अमृतपाल सिंह के एक और साथी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान जोगा सिंह के तौर पर हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

कांस्टेबल भर्ती का देंगे एग्जाम? तो जानें ये फैसला
हिंदी और अंग्रेजी ही नहीं, इस बार से केंद्रीय सशस्त्र बल के कांस्टेबल पद की परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में दी जा सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी आई है। गृह मंत्रालय के एक बयान में बाद में कहा गया कि गृह मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र बलों में स्थानीय भर्ती बढ़ाने के लिए एक 'ऐतिहासिक फैसला' लिया है। इस बार से केंद्रीय पुलिस के कांस्टेबल पद के लिए परीक्षा क्षेत्रीय भाषा में भी दी जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

जब सलमान ने टैक्सी ड्राइवर को लगाया था चूना
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, सलमान खान अपनी फिल्म का प्रमोशन करने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। उन्होंने शो के दौरान एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें कहीं जाना था लेकिन, उनके पास टैक्सी के पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने टैक्सी बुक की और जब पैसे देने की बारी हाई जब ड्राइवर को धोखा देकर चले गए। पढ़ें पूरी खबर...

युद्ध में उलझा रहे रूस, क्यों चाहता है चीन
रूस का बेहद करीबी दोस्त चीन नहीं चाहता है कि यूक्रेन के साथ उसका युद्ध खत्म हो। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की निर्णायक जीत चीन और उसके हितों के लिए समान रूप से हानिकारक होगी। अगर रूस जीतता है तो मध्य एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका में इसका प्रभाव बढ़ जाएगा। इससे चीन की चुनौती बढ़ जाएगी। अभी इन क्षेत्रों में चीन अपनी दादागिरी दिखाता है। विशेषज्ञों को लगता है कि चीन यही चाहता है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उलझा रहे। पढ़ें पूरी खबर...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें