Hindi Newsदेश न्यूज़The Goa to Mumbai Vande Bharat launch has been cancelled owing to the rail accident - India Hindi News

Goa-Mumbai Vande Bharat: गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन लॉन्चिंग रद्द, वजह दिल दहला देगी

कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को ओडिशा में तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मडगांवFri, 2 June 2023 05:21 PM
share Share

गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की लॉन्चिंग रद्द हो गई है। इसके पीछे की वजह दिल दहलाने वाली है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे। लेकिन ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के कारण इसकी लॉन्चिंग फिलहाल के लिए रद्द कर दी गई है। अगर शनिवार को लॉन्च हो जाती तो यह देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होती, जो गोवा के मडगांव और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच चलेगी। गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन की लॉन्चिंग अब कब होगी, इसको लेकर रेल मंत्रालय जल्द नई तारीख जारी करेगी। यहां क्लिक कर पढ़ें हादसे के लाइव अपडेट्स

कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को ओडिशा में तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह वीडियो लिंक के जरिए गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे, जबकि समारोह के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मडगांव स्टेशन पर मौजूद रहना था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अब ओडिशा के लिए रवाना हुए हैं।

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद यह दूसरी लाइन पर सामने से आ रही एक अन्य ट्रेन से टकरा गई। घटना में कम से कम 179 लोग घायल हो गए और करीब 50 लोगों के मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसा शाम को करीब 7.20 बजे बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी।

कहां से कहां तक चलेगी गोवा की पहली वंदे भारत?

यह देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी जो गोवा के मडगांव और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच चलेगी। कार्यक्रम रद्द होने से पहले बयान में कहा गया था कि प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, क्षेत्र के लोगों को तेज गति के साथ आराम से यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगी और इससे मुंबई-गोवा मार्ग के बीच संपर्क में सुधार भी होगा।

इसमें कहा गया कि यह ट्रेन देश में चलने वाली 19वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। मोदी ने 29 मई को असम की पहली और देश की 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पीएमओ ने कहा कि यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन की दूरी लगभग साढ़े सात घंटे में पूरी करेगी और दोनों स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यात्रा के समय को बचाने में मदद करेगी। पीएमओ ने कहा कि विश्व स्तरीय सुविधाओं और प्रौद्योगिकी सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस स्वदेश निर्मित ट्रेन दोनों राज्यों में पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें