Hindi Newsदेश न्यूज़Temporary ban on Chennai hotel after woman complains about finding maggots in her food - India Hindi News

खाने में कीड़े मिलने के बाद हड़कंप, चेन्नई के एक होटल पर लगा अस्थायी प्रतिबंध

चेन्नई के एक होटल में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक महिला की ओर से ऑर्डर किए गए खाने में कीड़े मिलने के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल होटल पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Ashutosh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 18 Aug 2022 02:01 PM
share Share

चेन्नई के एक लोकप्रिय होटल की ओर परोसे गए भोजन में कीड़े मिलने की घटना सामने आई है। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। एक ग्राहक की ओर से खाने में कीड़े मिलने का दावा किया गया था जिसके बाद खाद्य विभाग ने एक्शन लिया है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सोमवार 15 अगस्त को कोयम्बेडु के नम्मा वीदु वसंत भवन होटल में हुई। अशोक नगर की रहने वाली रानी के रूप में पहचानी गई महिला सोमवार को अपने बेटे के साथ रेस्टोरेंट गई थी। रेस्टोरेंट एक मॉल के अंदर स्थित है। इसके बाद बेटे के कहने पर उन्होंने छोला पुरी का ऑर्डर दिया था। 

जैसे की खाना उनकी टेबल पर आया आखें खुली की खुली रह गईं। महिला ने दावा किया कि खाने में कीड़ा रेंग रहा था जिसके बाद वह चिल्ला पड़ी। घटना के बाद खबराई महिला ने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामले की जांच की गई और अब एक्शन लिया गया है।

महिला की शिकायत के बाद अधिकारियों ने होटल का निरीक्षण भी किया और रेस्टोरेंट के साथ-साथ सरोई के संचालन पर भी अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा, उन्होंने रेस्टोरेंट के मालिक को खाद्य सुरक्षा अधिनियम का हवाला देते हुए उन्हें चेतावनी भी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें