Hindi Newsदेश न्यूज़Shashi Tharoor suggested the full form of BHARAT advised the opposition to change the name - India Hindi News

शशि थरूर ने बताया कैसे विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA की जगह हो सकता है BHARAT

जयराम रमेश ने इसे लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने लिखा, 'तो खबर सच है। राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 डिनर के लिए 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाए 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' नाम से न्योता भेजा है।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 6 Sep 2023 10:03 AM
share Share

भारत और इंडिया नाम पर जारी बहस के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन को नए नाम का सुझाव दिया है। उन्होंने BHARAT का फुलफॉर्म पेश किया है। थरूर का कहना है कि शायद भारतीय जनता पार्टी इसके बाद नाम बदलने का खेल बंद कर दे। अटकलें हैं कि सरकार पांच दिवसीय संसद सत्र के दौरान संविधान संशोधन बिल पेश कर सकती है। हालांकि, अब तक सत्र के एजेंडा को लेकर सरकार ने खुलकर कुछ नहीं कहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर थरूर ने लिखा, 'हम खुद को अलायंस फॉर Betterment, Harmony And Responsible Advancement for Tomorrow (BHARAT) कह सकते हैं। शायद इसके बाद सत्तारूढ़ दल नाम बदलने का यह खेल बंद कर दे।' नए गठित विपक्षी गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी I.N.D.I.A रखा गया है।

कांग्रेस उठा चुकी है सवाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने लिखा, 'तो खबर सच है। राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 डिनर के लिए 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाए 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' नाम से न्योता भेजा है। अब संविधान का अनु्च्छेद पढ़ा जाएगा: भारत, अर्थात इंडिया, राज्यों का संघ होगा।' उन्होंने आगे लिखा, 'लेकिन अब इस राज्यों के संघ पर भी हमला किया जा रहा है।'

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, 'इंडिया' शब्द से यह सहम गए हैं। क्या वे इस हद तक चले जाएंगे कि वे संविधान बदल देंगे? संविधान में लिखा है, 'इंडिया दैट इज़ भारत'... भाजपा के अंदर का डर मोदी जी का भय दिखाता है। इधर INDIA का गठन हुआ उधर भाजाप का बोरिया बिस्तर समेटना शुरू हुआ... आप 'इंडिया' शब्द को धरती से नहीं मिटा सकते। हमें अपने भारत और इंडिया पर गर्व है।'

कहां से शुरू हुआ विवाद
खबर है कि आगामी G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। जिसके न्योते पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' कहकर संबोधित किया गया था। बाद में ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है, जहां 'प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत' लिखा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें