Hindi Newsदेश न्यूज़Rarest of rare son raped mother while drunk sentenced to life imprisonment - India Hindi News

रेयरेस्ट ऑफ रेयर...बेटे ने नशे की हालत में मां से किया रेप, उम्रकैद की सजा

त्रिपुरा सेपाहिजाला जिले में बिशालगढ़ सेशन कोर्ट ने मां से रेप करने के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि यह मामला रेयरेस्ट ऑफ रेयर है।

Ankit Ojha एजेंसियां, अगरतलाSun, 10 Sep 2023 07:05 AM
share Share

त्रिपुरा में रिश्तों की मर्यादा तार-तार करने वाले एक मामले में बिशालगढ़ सेशन कोर्ट ने दोषी पाए गए शख्स को उम्रकैद की सजान सुनाई है। तकारजाला के रहने वाले 24 साल के एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ रेप किया था। नशे की हालत में उसने मां के साथ दुराचार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पिता उस वक्त घर पर नहीं थे। वह एक स्थानीय कार्यक्रम से सुबह जल्दी लौटा था। 

सुबह नाश्ता करने के बाद आरोपी ने शराब पी और फिर मां को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने धमकी देकर दुराचार किया और वहां से फरार हो गया। घटना के तीन दिन बाद महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बेटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने तत्काल आरोपी गो गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस माना और पुलिस को आरोपी की हिरासत दे दी। 

इस मामले में विस्तार से सुनवाई की गई। घटना के सबूत पेश किए गए और लगभग 20 लोगों ने गवाही दी। इसके बाद अडिशनल सेशन जज बिशाल गौर आरोपी को रेप केस में दोषी करार दिया। सरकारी वकील गौतम गिरि ने कहा कि यह राज्य में इस तरह का पहला मामला है जब किसी बेटे ने मां के साथ इस तरह का अपराध किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी था। वह अकसर अपनी मां के साथ झगड़ता था और जान से मारने की धमकी देता था। परिवार वालों की अनुपस्थिति में उसने रिश्तों की मर्यादा तार-तार कर दी। बता दें कि हाल ही में  गुजरात हाई कोर्ट ने एक रेप पीड़िता को 27 माह का गर्भ गिराने की अनुमति दी थी। यह मामला भी किछ ऐसा ही था। लड़की ने आरोप लगाया था कि पिता ने उसके साथ रेप किया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें