Hindi Newsदेश न्यूज़rape and murder of woman in ladakh police arrest accuse within three hours

महिला से रेप और हत्या, 3 घंटे में पकड़ा गया आरोपी; इन वजहों से हुई दरिंदे की पहचान

महिला से बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुछ वजहें बताई जो केस को आरोपी के खिलाफ केस को मजबूत बना रही हैं। जानिए...

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, लद्दाखThu, 1 Sep 2022 01:46 PM
share Share

लद्दाख के लेह जिले में एक महिला से बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस अधिकारियों ने 32 वर्षीय रिगजिन दावा को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जघन्य अपराध करने के तीन घंटे के भीतर उसे पकड़ लिया गया।

लेह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पीडी नित्या ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पीड़िता, 55 वर्षीय महिला, बुधवार की तड़के शायनम में उसके आवास पर मृत पाई गई थी। एसएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एक पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गला दबाकर हत्या करने से पहले महिला के साथ मारपीट और बलात्कार किया गया था।

जांच के दौरान, अधिकारियों ने लेह के शायनम निवासी रिगजिन दावा की पहचान की। उसके गले और कंधे पर खरोंच के निशान पाए जाने से उसके अपराध में शामिल होने का संदेह और भी मजबूत हो गया था। एसएसपी ने बताया कि उसके पैरों में खून के कुछ धब्बे भी मिले हैं।

पुलिस ने पूछताछ की तो दावा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसएसपी नित्या ने कहा, "अपराध स्थल से आरोपी के अंडरगारमेंट्स जैसे महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए गए हैं। सबूतों को आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जाना बाकी है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें