raids on pushpraj jain and piyush jain akhilesh yadav says bjp against minorities - India Hindi News जैन समुदाय के लोगों को अमीर नहीं देख पा रही भाजपा, इसलिए करा रही छापेमारी: अखिलेश यादव, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़raids on pushpraj jain and piyush jain akhilesh yadav says bjp against minorities - India Hindi News

जैन समुदाय के लोगों को अमीर नहीं देख पा रही भाजपा, इसलिए करा रही छापेमारी: अखिलेश यादव

कन्नौज में इत्र कारोबारियों पीयूष और पुष्पराज जैन पर छापेमारी को समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने अल्पसंख्यक का ऐंगल दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी बताती है कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ...

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान , लखनऊMon, 3 Jan 2022 02:22 PM
share Share
Follow Us on
जैन समुदाय के लोगों को अमीर नहीं देख पा रही भाजपा, इसलिए करा रही छापेमारी: अखिलेश यादव

कन्नौज में इत्र कारोबारियों पीयूष और पुष्पराज जैन पर छापेमारी को समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने अल्पसंख्यक का ऐंगल दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी बताती है कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ है और वह नहीं चाहती कि जैन समुदाय के लोग समृद्ध हो सकें। लखनऊ में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने यह बात कही। यही नहीं इसके बाद वह रोडशो के साथ भगवान परशुराम के मंदिर पहुंचे। इस मंदिर का निर्माण लखनऊ में ही समाजवादी पार्टी की ओर से कराया गया है। माना जा रहा है कि ब्राह्मण समुदाय के लोगों को लुभाने के लिए सपा ने इस मंदिर का निर्माण कराया है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक विरोधी है। सत्ता में आते ही उसने लोकसभा से ऐंग्लो इंडियंस की सीटें खत्म कर दीं। विधानसभा में भी ऐसा ही किया गया। यही नहीं किसान आंदोलन को भी उन्होंने सिख समुदाय से जोड़ते हुए कहा कि उनके साथ क्रूरतापूर्ण बर्ताव किया गया था। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान आंदोलनकारियों की राह में कीलें बिछा दी थीं। इस आंदोलन में 700 लोगों की मौत हो गई थी। अखिलेश यादव की ओर से रेड को जैन समुदाय से जोड़ने पर अब तक भाजपा की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

समाजवादी पार्टी ने कहा कि अब भाजपा रेड करा रही है। पहले उसने गलत जैन पर रेड करा दी और अब किरकिरी से बचने के लिए फिर से छापेमारी कराई जा रही है। ये छापेमारियां इसलिए की जा रही हैं क्योंकि जैन समुदाय के लोग अल्पसंख्यक हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि देश भर में जैन समुदाय की आबादी महज 50 लाख की ही है। लेकिन भाजपा इन 50 लाख लोगों को भी समृद्ध नहीं देख पा रही है। गौरतलब है कि इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन समाजवादी पार्टी के एमएलसी हैं। इसके अलावा पीयूष जैन को भी भाजपा सपा का ही करीबी बता रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।