Hindi Newsदेश न्यूज़Phagu Chauhan become Bihar Governor while Anandiben Patel assume charge of Uttar Pradesh Governor

आनंदी बेन यूपी, फागू चौहान बिहार और लालजी टंडन बने एमपी के राज्यपाल

उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बिहार के राज्यपाल का तबादला किया गया है। अब उत्तर प्रदेश में रामनाईक की जगह आनंदीबेन को राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले, वे मध्य प्रदेश की राज्यपाल...

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्ली। Sat, 20 July 2019 03:49 PM
share Share

उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बिहार के राज्यपाल का तबादला किया गया है। अब उत्तर प्रदेश में रामनाईक की जगह आनंदीबेन को राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले, वे मध्य प्रदेश की राज्यपाल थी।

कौन है आनंदी बेन पटेल?

 नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि उन्होंने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आनंदीबेन के बाद विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

जबकि, प्रख्यात वकील और जनता दल के पूर्व सांसद जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तो वहीं, त्रिपुरा का राज्यपाल रमेश बाइस को नियुक्त किया गया है।

— ANI (@ANI) July 20, 2019

उधर, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का तबादला कर उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि, फागू चौहान अब बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए हैं।

कौन है फागू चौहान?

बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान पूर्वी उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मूल निवासी हैं। ये समाजवादी रहे हैं और पहली बार दलित मजदूर किसान पार्टी से विधायक बने थे। वर्तमान में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। इस सीट पर उन्होंने 2017  में जीत हासिल की थी औऱ बसपा उम्मीदवार को सात हजार वोट से हराया था। 

जबकि, आरएन रवि को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन सभी की नियुक्त उस वक्त से प्रभावी होगी जब वे संबंधित जिम्मेदारी का कार्यभार संभालेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें