Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़panjab loksabha election 2024 bhagbant maan aap congress bjp - India Hindi News

पंजाब में AAP कमजोर, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान का इस्तीफा; केवल एक चौथाई सीटों पर बढ़त

लोकसभा चुुनावों के बाद कांग्रेस और आप में ठन गई है। दिल्ली में साथी दोनों पार्टीयों के बीच में पंजाब में तल्खी बढ़ गई है। आप की दस सीटों पर हार के बाद कांग्रेस ने सीएम मान का इस्तीफा मांगा है।

Admin पीटीआई, चंड़ीगढ़Thu, 6 June 2024 11:33 AM
share Share

 Lok Sabha Election: पंजाब में सत्ता पर बैठी आप सरकार को लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकडे के अनुसार आम आदमी पार्टी पार्टी विधानसभा की 117 सीटों में से केवल 33 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाने में कामयाब रही। जो कि राज्य की 13 लोकसभा सीटों का हिस्सा हैं। दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस का प्रदर्शन रहा बेहतर
 इंडिया गठबंधन के सदस्य आप और कांग्रेस जो दिल्ली में साथ मिलकर लड़ रहे थे, यहां पर एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे, और चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार इन्होंने एक दूसरे को पर्याप्त नुकसान भी पहुंचाया। कांग्रेस 117 में से 37 विधानसभा सीटों पर बढ़त कांग्रेस ने अपनी बढ़त को बनाए रखा है। जबकि भाजपा 27 सीटों पर शिरोमणी अकाली दल 23 सीटों पर बढ़त बनाने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी उन सीटों पर भी पीछे रही जिन सीटों से उसके मंत्री विधायक हैं।

सीटों के मामले में कांग्रेस ने आप को पछाड़ा
एक दूसरे का के वोट कटने का असर दोनों ही पार्टियों की सीटों पर भी असर डाला, पंजाब की 13 सीटों में  से आम आदमी पार्टी को केवल तीन सीटें मिली। वहीं कांग्रेस ने सभी को चौंकाते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज की। विपक्ष में बैठीं पार्टियां शिरोमणि अकाली दल को केवल एक सीट मिली तो वहीं भाजपा यहां पर अपना खाता खोलने में भी असफल रही। जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना सिक्का जमाया। 

CM मान के वादे भी नहीं आए काम, कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग 
लोकसभा चुनावों के दौरान सीएम मान ने 13 सीटों का ऐलान किया था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सारी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इसके लिए सीएम ने पूरे पंजाब में ताबड़तोड़ रैलियां और सभाएं की, अपने कैंपेन के दौरान सीएम ने अपनी दो साल की सरकार के कामों पर वोट मांगा, अपनी सरकार के कामों को गिनाते हुए पंजाब सीएम ने 300 यूनिट फ्री बिजली, 43 हजार सरकारी नौकरियां, आम आदमी क्लीनिक पर फ्री मेडीकल सहायता के साथ- साथ फ्री टेस्ट और दवाईयों की भी बात की। पर जनता ने इनकी बात को नकार दिया। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को सीएम मान से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की, उन्होंने कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनावों में नकार दिया है। पार्टी केवल 33 सीटों पर बढ़त बनाने में कामयाब रही है। ऐसे में सीएम मान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें