Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Kumar Vishwas tweets Arvind Kejriwal Mission Kaveri evacuate Indians Sudan Salman Khan top news - India Hindi News

इस राज्य को मिल सकती हैं 5-6 वंदे भारत, अखिलेश को किस बात का सता रहा डर? टॉप-5 न्यूज

रिपोर्ट के मुताबिक, सूडान से अब तक 1954 लोगों को स्वदेश लाया जा चुका है। 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत शरणार्थियों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर ले जा रहा है, जहां से उन्हें स्वदेश वापस लाया जा रहा है।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 30 April 2023 01:41 PM
share Share

भारत हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के अपने अभियान के तहत रविवार को 229 लोगों के एक और समूह को स्वदेश लेकर आया। ये लोग बेंगलुरु पहुंचे। इससे एक दिन पहले सूडान से 365 लोग दिल्ली पहुंचे थे। वहीं, देशभर में कई राज्यों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है। पिछले दिनों केरल को उसकी पहली वंदे भारत ट्रेन मिली। इसके अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश को भी इसी महीने उसकी पहली वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की 5 बड़ी खबरें...

कुमार विश्वास ने किया ट्वीट तो लोग केजरीवाल से क्यों लगे जोड़ने
कुमार विश्वास अपनी बेबाक बोल की वजह से जाने जाते हैं। वो अपने हाजिरजवाब के लिए काफी लोकप्रिय हैं। अब हाल ही में डॉक्टर कुमार विश्वास ने एक ट्वीट किया है जिसके बाद लोग अरविंद केजरीवाल पर तंज कस मजा लेने लगे हैं। कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी में रह चुके हैं और कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी जुगलबंदी की काफी चर्चा होती थी। पढ़ें पूरी खबर...

सूडान से लौटे भारतीय ने बयां किया दर्द
सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मिशन कावेरी चल रहा है। इसके तहत बड़ी संख्या में वहां से लोगों को वापस लाया जा चुका है। भारत वापस आने के बाद इन लोगों ने अपनी दर्दभरी कहानियां बयां करनी शुरू की हैं। ऐसी ही एक कहानी बताई है दीपक अग्निहोत्री ने। 26 साल के दीपक अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले हैं। दीपक ने बताया कि युद्ध के हालात में वह खुद को किस तरह से सुरक्षित रखते थे। पढ़ें पूरी खबर...

धमकी मिलने पर बोले सलमान- दुबई पूरी तरह सुरक्षित
सलमान खान को कुछ समय पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मौत की धमकी दी गई थी। उन्हें फोन कॉल और दो लोगों की ओर से ईमेल पर यह धमकी मिली थी। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है। अब सलमान जहां भी जाते हैं कड़ी सुरक्षा के बीच जाते हैं। पहले जहां वह कई बार बांद्रा की सड़कों पर साइकिल लेकर निकल जाते थे अब यह उनके लिए संभव नहीं रहा। पढ़ें पूरी खबर...

अखिलेश को किस बात का सता रहा डर?
यूपी निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण सेट करने में जुटे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी को अपने प्रत्याशियों को लेकर एक भी सता रहा है। दरअसल शाहजहांपुर और बरेली में जिस तरह से सपा उम्मीदवारों ने ऐन वक्त पर पाला बदला है उससे सपा में अपने अन्य उम्मीदवारों को लेकर चिंता बढ़ गई है। बरेली में सपा उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया तो वहीं शाहजहांपुर में सपा की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। पढ़ें पूरी खबर...

इस राज्य को मिल सकती हैं 5-6 वंदे भारत
देशभर में कई राज्यों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है। पिछले दिनों केरल को उसकी पहली वंदे भारत ट्रेन मिली। इसके अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश को भी इसी महीने उसकी पहली वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं। सेमी हाईस्पीड ट्रेन से न सिर्फ यात्रियों का समय बचता है, बल्कि उन्हें हवाई जहाज जैसी सुविधाएं ट्रेन में प्राप्त होती हैं। इस वजह से इन ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग भी जमकर हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें