Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Karnataka Murder Accused Fayaz mother Mumtaz says What My Son Did Was wrong - India Hindi News

'मेरे बेटे ने जो कुछ भी किया वह...', कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या के आरोपी की मां क्या बोली

CCTV फुटेज के मुताबिक, नेहा हिरमेथ पर बीते गुरुवार को उसके परिचित फैयाज ने जानलेवा हमला किया था। फुटेज में फयाज को घटनास्थल से भागने से पहले नेहा पर कई बार चाकू हमला करते हुए देखा गया।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरुSat, 20 April 2024 08:34 AM
share Share

कर्नाटक में 23 वर्षीय छात्रा की हत्या को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा हिरेमथ बीवीबी कॉलेज में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) की स्टूडेंट थी। इस घटना के बाद विपक्षी भाजपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच 'लव जिहाद' को लेकर बहस हो रही है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, नेहा पर बीते गुरुवार को उसके परिचित फैयाज ने जानलेवा हमला किया था। फुटेज में फयाज को घटनास्थल से भागने से पहले नेहा पर कई बार चाकू हमला करते हुए देखा गया। तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद नेहा ने दम तोड़ दिया। हालांकि, बाद में फैयाज को पुलिस ने पकड़ लिया।

फैयाज को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर पूरे कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच, आरोपी की मां ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने जो किया वह गलत था। फैयाज की मां मुमताज ने कहा, 'मैं अपने बेटे की ओर से कर्नाटक के सभी लोगों से माफी मांग रही हूं। मैं लड़की के माता-पिता से भी माफी मांगना चाहती हूं। वह भी तो मेरी बेटी की ही तरह थी। मैं यहां किसी तरह का भेदभाव नहीं कर रही हूं। मुझे पता है कि वे कैसे शोक मना रहे होंगे।' उन्होंने कहा कि मैं भी उतनी ही दुखी हूं। मेरे बेटे ने जो किया वह गलत है। चाहे कोई भी हो, जो कुछ भी किया गया... वो गलत है।

फैयाज ने नेहा को किया था प्रपोज, पीड़िता के पिता  
वहीं, पीड़िता के पिता निरंजन हिरेमथ ने खुलासा किया कि फैयाज ने पहले नेहा को प्रपोज किया था। हिरेमथ ने कहा, 'उन्होंने जातिगत मतभेदों के कारण उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, जिससे वह नाराज हो गया और इस घटना को अंजाम दिया।' हिरेमथ ने बताया कि उन्होंने फैयाज को नेहा का पीछा करने के खिलाफ चेतावनी भी दी थी। बता दें कि भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना लव जिहाद की संलिप्तता को दर्शाती है। कांग्रेस सरकार के तहत कानून और व्यवस्था की कमी स्पष्ट है।'
(एजेंसी इनपुट के साथ) 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें