Hindi Newsदेश न्यूज़Justice Aparesh Kumar Singh Chief Justice of Tripura High Court government notifies appointment - India Hindi News

कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह

न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की बात करें तो इनके परिवार में कई लोग न्यायपालिका से जुड़े रहे हैं। इनके परनाना न्यायमूर्ति भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा भारत के छठे मुख्य न्यायाधीश बने थे।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 11 April 2023 08:41 AM
share Share

केंद्र सरकार ने मंगलवार को न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी। बता दें कि न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

कानून मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, "भारत के संविधान के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।" सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 7 फरवरी को न्यायमूर्ति जसवंत सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की नियुक्ति की सिफारिश की थी। यह देखते हुए कि न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति जसवंत सिंह 22 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले थे, इससे पहले ही कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की नियुक्ति की सिफारिश करने का फैसला किया था।

न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की बात करें तो इनके परिवार में कई लोग न्यायपालिका से जुड़े रहे हैं। इनके परनाना न्यायमूर्ति भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा भारत के छठे मुख्य न्यायाधीश बने थे। नाना न्यायमूर्ति शंभू प्रसाद सिंह पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। वहीं मामा न्यायमूर्ति विश्वेश्वर प्रसाद सिंह सुप्रीम कोर्ट और न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह पटना हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें