Hindi Newsदेश न्यूज़indians can go 62 countries without visa passport power increased - India Hindi News

दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं भारतीय, पासपोर्ट की बढ़ी ताकत; पाकिस्तान खस्ता हाल

भारत के लोग दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा के ही एंट्री पा सकते हैं। पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का 80वां स्थान है, जबकि पाकिस्तान नीचे से चौथे नंबर पर है और अफगानिस्तान सबसे नीचे है।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 11 Jan 2024 12:35 PM
share Share

भारत के पासपोर्ट की ताकत दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। आज ही जारी हुई नई रैंकिंग के मुताबिक भारत का पासपोर्ट दुनिया में 80वें स्थान पर आता है। यही नहीं भारत के पासपोर्ट की अब यह ताकत है कि देश के नागरिक दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा के ही जा सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक पाकिस्तान के पासपोर्ट की हालत पतली है और वह दुनिया में नीचे से चौथे स्थान पर आता है। वहीं भारतीय नामी देशों में बिना वीजा के ही जा सकते हैं। वहीं दुनिया के टॉप 6 देश ऐसे हैं, जिनके पासपोर्ट धारी 194 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। 

वहीं सबसे नीचे अफगानिस्तान आता है, जहां के नागरिक सिर्फ 28 देशों में ही बिना वीजा के जा सकते हैं। इसके अलावा सीरिया के लोग 29 और इराक के लोग 31 देशों में जा सकते हैं। वहीं नीचे से चौथे नंबर पर आने वाले पाकिस्तान के लोग महज 34 देशों में ही बिना वीजा के एंट्री पा सकते हैं। दुनिया के 10 सबसे खराब रैंकिंग वाले पासपोर्ट वाले देशों में नेपाल, फिलिस्तीन, सोमालिया, यमन, इराक, सीरिया, अफगानिस्तान, इराक, पाकिस्तान और लीबिया शामिल हैं। आइए जानते हैं, भारतीय बिना वीजा के किन 62 देशों में जा सकते हैं...

1. अंगोला

2. बारबाडोस

3. भूटान

4. बोलिविया

5. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड

6. बुरुंडी

7. कम्बोडिया

8. केप वर्डे आइलैंड

9. कोमोरो आइलैंड

10. कुक आइलैंड

11. जिबूती 

12. डोमिनिका

13. अल सल्वाडोर

14. इथियोपिया

15. फिजी

16. गैबन

17. ग्रेनाडा

18. गुएना बिसाउ

19. हैती

20. इंडोनेशिया

21. ईरान

22. जमैका

23. जॉर्डन

24. कजाखस्तान

25. केन्या

26. किरिबाती

27. लाओस

28. मकाओ

29. मैडागास्कर

30. मलयेशिया

31. मालदीव

32. मार्शल आइलैंड

33. मॉरिटैनिया

34. मॉरीशस

35. माइक्रोशिया

35. मॉन्टसेराट

36. मोजाम्बिक

37. म्यांमार

38. नेपाल

39. निउए

40. ओमान

41. पालाउ आइलैंड

42. कतर

43. रवांडा

44. सामोआ

45. सेनेगल

46. सेशेल्स

47. सिएरा लियोन

48. सोमालिया

49. श्रीलंका

50. सैंट किट्स ऐंड नेविस 

51. सेंट लूसिया

52. सेंट विंसेट 

53. तंजानिया

54. थाइलैंड

55. तिमोर 

56. टोगो

57. त्रिनिदाद एंड टोबैगो

58. ट्यूनीशिया 

59. तुवालु

60. वनुआतु

61. जिम्बाब्वे

62. ग्रेनाडा

दुनिया के कुल 6 देश ही ऐसे हैं, जहां के लोग पूरे विश्व के 194 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। इन देशों में फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन शामिल हैं। इन देशों के बाद दूसरे नंबर पर फिनलैंड, साउथ कोरिया और स्वीडन आते हैं। वहीं तीसरे पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड आते हैं। इस इंडेक्स में बेल्जियम, लग्जमबर्ग, नॉर्वे, पुर्तगाल और युनाइटेड किंगडम चौथे स्थान पर हैं। इन देशों के नागरिक कुल 191 देशों का दौरा कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें