Hindi Newsदेश न्यूज़Hardik Patel says Cong hurts Hindus faith slams Gujarat leader Ram temple remark

आपको भगवान श्रीराम से इतनी नफरत क्यों है... पूर्व केंद्रीय मंत्री के 'कुत्ते' वाले बयान पर भड़के हार्दिक पटेल

हार्दिक पटेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को धोखा दिया गया और कुत्ते राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली ईंटों पर पेशाब की

Gaurav Kala हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्लीTue, 24 May 2022 11:55 AM
share Share

कांग्रेस छोड़ चुके पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी हाईकमान पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी हिन्दुओं और भगवान श्री राम से इतनी नफरत क्यों करती है? उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को राम के नाम पर धोखा दिया गया और कुत्ते अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली ईंटों पर पेशाब करते हैं।

हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर  पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी के उस बयान की निंदा की, जिन्होंने कथित तौर पर कहा था कि कुत्तों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही ईंटों पर पेशाब किया था। भरतसिंह सोलंकी ने कथित तौर पर एक सभा में कहा था कि लोगों को राम के नाम पर धोखा दिया गया। कुत्ते अयोध्या में राम मंदिर के लिए एकत्र किए गए पत्थरों पर पेशाब करते हैं।

भाजपा में शामिल होने के कयासों के बीच हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया, '“मैंने पहले भी यह कहा था कि कांग्रेस पार्टी लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए काम करती है, हमेशा  हिंदू धर्म के लोगों की आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है।"

मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि भगवान श्री राम से आपकी क्या दुश्मनी है? हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर भी बन रहा है, फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्रीराम के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं।

गौरतलब है कि गुजरात  में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने से पहले ही हार्दिक पटेल कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं। वह पार्टी में काम करने की स्वतंत्रता की कमी के बारे में शिकायत कर रहे थे और यहां तक ​​​​कि उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर के वर्षों को सबसे पुरानी पार्टी में बर्बाद कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें