किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन, अब तक कई ट्रेनें रद्द; वापस किए जा रहे यात्रियों के पैसे
Farmers Rail Roko Agitation: पंजाब के कुछ हिस्सों में किसानों के 'रेल रोको' आंदोलन के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं इस आंदोलन के चलते कई ट्रेनों को रद्द तक...

Farmers Rail Roko Agitation: पंजाब के कुछ हिस्सों में किसानों के 'रेल रोको' आंदोलन के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं इस आंदोलन के चलते कई ट्रेनों को रद्द तक करना पड़ा है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने टिकट बुक कराया था उनके पैसे वापस किए जा रहे हैं।
बता दें कि पंजाब के फिरोजपुर संभाग में कुछ किसान आंदोलन कर रहे हैं। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। लुधियाना से पहले जम्मू, अमृतसर की ओर जाने वाली ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने कहा, "हमने कल 2 ट्रेनें रद्द की थीं, आज 2 ट्रेनें रद्द की गई हैं।"
अब क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं किसान?
तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। हालांकि इस बार उनकी मांगे कुछ अलग हैं। दरअसल पंजाब के किसान नौकरी, कर्जमाफी समेत कई मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। किसान मजदूरों ने कर्ज माफी, नौकरी और दूसरी मांगों को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
अब तक 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
नॉर्दन रेलवे (NR) ने जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजपुर मंडल पर विभिन्न स्थानों पर किसान आंदोलन अभी भी जारी है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस ऐप के माध्यम से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच कर लें। इसने एक लिस्ट भी जारी की है जिसमें अब तक रद्द हुईं व शॉर्ट टर्मिनेट हुईं ट्रेनों के बारे में जानकारी दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।