Hindi Newsदेश न्यूज़Congress first reaction to Hardik Patel resignation Gohil slams BJP - India Hindi News

भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ गए, हार्दिक पटेल के एग्जिट पर बोले कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल

लंबे समय से नाराज चल रहे गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे पर पार्टी की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है। गोहिल ने भाजपा को दोषी ठहराया है।

Himanshu लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।Wed, 18 May 2022 07:57 AM
share Share

लंबे समय से नाराज चल रहे गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे पर पार्टी की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, ''ये आरोप उसके नहीं है, जिसने कांग्रेस छोड़ दी है। ये सब बीजेपी ने लिखा है।'' सवालिया लहजे में उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा ने यह तय नहीं किया है? उन्होंने कहा कि सभी के शब्द समान नहीं होते हैं।

गोहिल ने आगे कहा, ''अगर आप पार्टी नेतृत्व की बात करें तो आप कुछ दिन पहले राहुल गांधी के साथ एक मंच साझा कर रहे थे। आपको उनसे मिलने से किसने रोका? हमारे पास आंतरिक लोकतंत्र है। आंतरिक लोकतंत्र और अनुशासनहीनता के बीच एक पतली रेखा है। भाजपा के पास आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।''

आपको बता दें कि गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पाटीदार नेता ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में लिखे अपने इस्तीफे का पत्र ट्वीट करते हुए हार्दिक पटेल ने लिखा, 'आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें