Hindi Newsदेश न्यूज़bbc punjabi news twitter handle suspended amid action against khalistani amritpal singh - India Hindi News

अमृतपाल सिंह की तलाश के बीच कई घंटे सस्पेंड रहा बीबीसी पंजाबी का ट्विटर हैंडल, फिर से बहाल

अमृतपाल सिंह की तलाश के बीच सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ भी ऐक्शन लिया गया है। इसी बीच बीबीसी पंजाबी न्यूज का ट्विटर हैंडल भी सस्पेंड कर दिया गया था।

Ankit Ojha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 28 March 2023 09:44 AM
share Share

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश और उसके संगठन पर कार्रवाई के बीच बीबीसी पंजाबी न्यूज का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि कुछ घंटे  ब्लॉक रहने के बाद यह फिर से बहाल हो गया है। इस पेज पर जाने पर संदेश दिख रहा था जिसमें लिखा था कि कानूनी कार्यवाही के  अंतरगत इसे सस्पेंड किया गया है। बता दें कि कई यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है। खालिस्तानी सममर्थक समिरनजीत सिंह मान का भी ट्विटर हैंडल सस्पेंड किया गया है। 

इस बात की स्पष्ट कोई जानकारी नहीं मिली है कि किसलिए बीबीसी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया था। बता दें कि 18 मार्च से ही पंजाब पुलिस अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब तक वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। रिपोर्ट्स यह भी आ रही हैं कि वह नेपाल भागने की फिराक में था। वहीं अमृतपाल के संगठन से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। 

बता दें कि हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री विवादों में थी। यह डॉक्यूमेंट्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित थी। इसका खूब विरोध भी हुआ। बीबीसी ने दावा किया था कि इस डॉक्यूमेंट्री में 2002 के गुजरात दंगों की पड़ताल की गई थी। हालांकि भारत ने इसे प्रोपेगैंडा बताया था। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें