Hindi Newsदेश न्यूज़Agnipath Agnivir protest india weather politics top news morning updates - India Hindi News

राष्ट्रपति चुनाव पर BJP का मंथन आज, जानें कैसी है मानसून की चाल; सुबह की 5 बड़ी खबरें

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा रविवार को बड़ी बैठक करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 19 June 2022 02:48 AM
share Share

भारतीय जनता पार्टी आज राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा मंथन करने जा रही है। खबर है कि पार्टी 14 नेताओं की समिति को लेकर चुनाव की तैयारी कर रही है। वहीं, अग्निपथ पर आज भी हंगामे के आसा हैं। कांग्रेस जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। पढ़ें आज सुबह की टॉप-5 खबरें-

'करोड़ों युवा दुखी हैं' अग्निपथ योजना के विरोध में राहुल गांधी ने की जन्मदिन नहीं मनाने की अपील
सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए घोषित 'अग्निपथ' योजना का विरोध देशभर में जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से कई राज्यों में युवाओं द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने देश की मौजूदा हाल पर भी चिंता जाहिर की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 52 साल के हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक आज
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी रविवार को बड़ी बैठक करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। खास बात है कि पार्टी ने नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति पद के लिए सभी राजनीतिक दलों की सहमति हासिल करने का जिम्मा सौंपा है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होंगे। पढ़ें पूरी खबर

गर्मी से अभी नहीं मिलेगी निजात, जानिए आपके शहर में कब आएगा मानसून
मानसून का इंजतार कर रहे लोगों को अभी राहत के आसार नहीं हैं। एक तरफ देश के कई राज्यों में इन गर्मी पड़ रही है और साथ ही गर्म हवा भी चल रही है। तो वहीं कई जगहों पर हल्की बरसात जरूर हुई थी लेकिन इस बार मानसून में देरी की वजह से अभी बारिश हुई नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले समय में मौसम कैसे करवट लेगा। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

बांग्लादेश बाढ़ से तबाही, 60 लाख लोग प्रभावित
बांग्लादेश में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की वजह से त्राहिमाम मचा हुआ है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि राहत व बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाया गया है। आधिकारिक अनुमान के अनुसार, मकानों में पानी घुस जाने के कारण करीब 60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और देश के उत्तरी-पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र की नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण कई लोग अस्थाई शिविरों में रूके हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी ‘विक्रम’
कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम‘ हर दिन बीतने के साथ नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो रहे हैं लेकिन यह अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती के साथ टिकी है। खासकर तमिलनाडु में दर्शकों की अच्छी खासी संख्या फिल्म को देखने पहुंच रही है। फिल्म ने केवल तमिलनाडु में ही 150 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि एक नया रिकॉर्ड है। पढ़ें पूरी खबर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें