Hindi Newsदेश न्यूज़Protesters hurl stones vehicle Odisha minister cavalcade policeman injured hospital

ओडिशा में मंत्री के काफिले पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल; किस बात पर भड़के थे लोग

  • पुलिस अधिकारी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने एक वाहन पर पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि हमले में कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कार के समीप खड़े एक आरक्षी घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Niteesh Kumar भाषाSun, 23 March 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
ओडिशा में मंत्री के काफिले पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल; किस बात पर भड़के थे लोग

ओडिशा के मयूरभंज में रविवार को कुछ लोगों ने मंत्री के काफिले के एक वाहन पर पथराव कर दिया। वे सवाल कर रहे थे कि अधिकारियों ने जिले में हाल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा क्यों नहीं किया और नुकसान का आकलन क्यों नहीं किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में एक कांस्टेबल घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई, जब राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी को जिले में हेलीपैड पर पहुंचाकर यह काफिला लौट रहा था।

ये भी पढ़ें:यूपी, ओडिशा समेत इन राज्यों में हीटवेव का कहर, क्यों इतनी जल्दी पड़ने लगी गर्मी
ये भी पढ़ें:ओडिशा असेंबली में भिड़े BJP-कांग्रेस MLA, कॉलर पकड़ा फिर धक्का-मुक्की; VIDEO

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने एक वाहन पर पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि हमले में कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के मुताबिक, कार के समीप खड़े एक आरक्षी घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले दिन में पुजारी ने मयूरभंज जिले के बिसोई और बांगरीपोसी प्रखंडों के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। पुजारी ने कहा, ‘मुझे शनिवार को इन इलाकों में जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण मेरा हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसलिए मैं आज उन इलाकों में गया। मयूरभंज जिले में ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को सोमवार तक मुआवजा दे दिया जाएगा।’

पीड़ितों को घर बनाकर देने का ऐलान

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार उन लोगों को मकान बनाकर देगी, जिनके घर 20 मार्च को ओलावृष्टि में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच, भाजपा नेता संजली मुर्मू ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों ने ऐसे समय में राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा किया है, जब लोग परेशान हैं।' दूसरी ओर, ओडिशा पुलिस ने नाइजीरिया के एक नागरिक को सेक्सटॉर्शन मामले में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्तालय की विशेष टीम ने 31 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया और रविवार को यहां ले आई। उन्होंने कहा, ‘कटक के धरघाबाजार पुलिस थाने में उस महिला की आत्महत्या के संबंध में 1 मार्च को मामला दर्ज किया गया था, जो आरोपी का शिकार बनी थी।’

अगला लेखऐप पर पढ़ें