Hindi Newsदेश न्यूज़Prakash Karat Brinda Karat to step down CPIM brings new Politburo members list

CPM में बड़े बदलाव; प्रकाश और वृंदा करात छोड़ेंगे अपने पद, नए महासचिव का ऐलान

  • केरल के पूर्व मंत्री एमए बेबी को सीपीआई के 24वें अधिवेशन में पार्टी का महासचिव चुना गया है। पार्टी नेताओं के एक वर्ग ने इस पद के लिए ऑल इंडिया किसान सभा (AIKS) के अध्यक्ष अशोक धावले का समर्थन किया था।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 April 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
CPM में बड़े बदलाव; प्रकाश और वृंदा करात छोड़ेंगे अपने पद, नए महासचिव का ऐलान

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) के भीतर कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। पार्टी के पोलित ब्यूरो में 8 नए सदस्यों को शामिल किया गया है जबकि प्रकाश करात, वृंदा करात और माणिक सरकार जैसे सीनियर नेता अपने पद से हट रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने यह जानकारी पार्टी सूत्रों के हवाले से दी। पोलित ब्यूरो के नए सदस्यों में यू वासुकी, विजू कृष्णन, मरियम धावले, श्रीदीप भट्टाचार्य, अमरा राम और के बालकृष्णन शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो पोलित ब्यूरो से हटने के बाद प्रकाश करात, बृंदा करात और माणिक सरकार को पार्टी की सेंट्रल कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:कम से कम अपना साइन तो तमिल में करो, रामेश्वरम से पीएम मोदी का किसे संदेश?
ये भी पढ़ें:मोदी ने आसमान से देखा रामसेतु का नजारा, रामलला के सूर्य तिलक के भी दर्शन; VIDEO

इस बीच, केरल के पूर्व मंत्री एमए बेबी को सीपीआई के 24वें अधिवेशन में पार्टी का महासचिव चुना गया है। पार्टी नेताओं के एक वर्ग ने इस पद के लिए ऑल इंडिया किसान सभा (AIKS) के अध्यक्ष अशोक धावले का समर्थन किया था। साल 1954 में केरल के प्रक्कुलम में पीएम अलेक्जेंडर और लिली अलेक्जेंडर के घर एमए बेबी का जन्म हुआ। वह स्कूल के दिनों में ही केरल स्टूडेंट्स फेडरेशन में शामिल हो गए थे। केरल स्टूडेंट्स फेडरेशन का नाम बाद में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कर दिया गया था। वह 1986 से 1998 तक राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं।

प्रकाश करात ने अंतरिम समन्वयक का पद संभाला

एमए बेबी 2012 से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं। पिछले साल सीताराम येचुरी के निधन के बाद पार्टी महासचिव का पद रिक्त हो गया था, जिसके बाद प्रकाश करात ने अंतरिम समन्वयक का पद संभाला। CPIM का 24वां अधिवेशन 2 अप्रैल को शुरू हुआ था और रविवार को समाप्त होगा। पार्टी के भीतर ये बदलाव ऐसे समय में आए हैं, जब माकपा देश के विभिन्न हिस्सों में अपने जनाधार के नुकसान से जूझ रही है। राजनीतिक जानकारी पार्टी में नए सिरे से जान डालने की बात पर जोर देते रहे हैं। माना जा रहा है कि नए बदलावों को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें