Hindi Newsदेश न्यूज़Home guard barges into house in Bengaluru Posing as police officer made students stand on knees

आधी रात कॉलेज की लड़कियों के घर में घुसा होम गार्ड, घुटनों पर बैठने को किया मजबूर

  • रोहित ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया, जिसके बाद होयसला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरेश कुमार को हिरासत में लेकर सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरुFri, 31 Jan 2025 04:18 PM
share Share
Follow Us on
आधी रात कॉलेज की लड़कियों के घर में घुसा होम गार्ड, घुटनों पर बैठने को किया मजबूर

बेंगलुरु शहर के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में तैनात 40 वर्षीय होम गार्ड सुरेश कुमार को कॉलेज छात्राओं के घर में जबरन घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। होम गार्ड पर चार छात्राओं के घर में जबरन घुसने, एक छात्रा से दुर्व्यवहार करने और उसके साथी से 5,000 रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुरेश कुमार वसंत नगर का निवासी है।

घटना 26 जनवरी की रात करीब 1 बजे एमएस रामैया नगर में स्थित छात्राओं के किराए के घर में हुई। इस घर में एक प्राइवेट कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा और उसकी तीन सहेलियां रहती थीं। उस समय उनके दो पुरुष मित्र भी उनसे मिलने आए थे। होम गार्ड सुरेश कुमार ने पुलिस अधिकारी होने का दावा करते हुए दरवाजा खुलवाया और अंदर घुसते ही सभी को धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि "आप लोगों के खिलाफ शोरगुल करने की शिकायत मिली है।"

छात्रों को घुटनों के बल बैठाया, मोबाइल फोन छीन लिया

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रम्या के पुरुष मित्र ने उसके चचेरे भाई रोहित (बदला हुआ नाम) को मैसेज करके मामले की जानकारी दी, जो पास में ही रहता था। जब तक रोहित मौके पर पहुंचा, सुरेश ने चारों लड़कियों और दो लड़कों को घुटनों के बल पर खड़ा कर दिया था। लड़की के चचेरे भाई को पता चला कि आरोपी ने राम्या से अभद्र व्यवहार किया और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया है।

इस दौरान चचेरे भाई ने उस होम गार्ड को पहचान लिया कि यह वही व्यक्ति है, जिसने छह महीने पहले उसे इलाके में रोका था और तब से किश्तों में पैसे वसूल रहा था। रमेश ने बताया कि एक बार आरोपी ने उसका मोबाइल स्कैन किया था और उसी दौरान उसने राम्या का नंबर और पता ले लिया था।

पुलिस कंट्रोल रूम में की गई शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

रोहित ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया, जिसके बाद होयसला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरेश कुमार को हिरासत में लेकर सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया। रमेश ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी की रात भी सुरेश कुमार ने उसे फोन किया था, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। पुलिस को शक है कि सुरेश कुमार ने रमेश का पीछा किया और राम्या के घर तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मौके पर सभी के मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें घुटनों के बल बैठाए रखा।

ये भी पढ़ें:साजिद ने ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की का किया रेप, नमाज पढ़ने का डाला दबाव
ये भी पढ़ें:इंटरनेशन बॉक्सर से रेप मामले में ITBP का जवान दोषी करार, 10 साल की सजा

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

सुरेश कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की नई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 308 (उगाही) और धारा 126 (गलत तरीके से बंधक बनाना) शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें