Hindi Newsदेश न्यूज़BJP warns Bhagwant Mann about Arvind Kejriwal regarding Punjab chief minister

अरविंद केजरीवाल बनना चाहते हैं पंजाब का मुख्यमंत्री, अब भाजपा ने भगवंत मान को चेताया

  • मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। उन्होंने आप नेता ए धनवंती चंदीला को 18 हजार से ज्यादा मतों से हराया है। सिरसा को 64 हजार 132 मत हासिल किए थे।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तानMon, 10 Feb 2025 02:43 PM
share Share
Follow Us on
अरविंद केजरीवाल बनना चाहते हैं पंजाब का मुख्यमंत्री, अब भाजपा ने भगवंत मान को चेताया

कांग्रेस के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी दावा किया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नजरें पंजाब पर हैं। दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल विधायकों के जरिए दबाव डालकर पंजाब का सीएम बनने का 'सपना' देख रहे हैं। खास बात है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद केजरीवाल ने पंजाब के मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई थी।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'दिल्ली चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की बैठक दिल्ली में बुलाई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी अब भगवंत मान जी को नालायक बताकर, अयोग्य बताकर, उन्होंने औरतों को हजार रुपया देने का वादा पूरा नहीं किया, पंजाब में नशा नहीं रोक पा रहे, पंजाब में कानून व्यवस्था खराब हो रही है। यह कहकर वह भगवंत मान जी को हटाना चाह रहे हैं और खुद अपने विधायकों से यह कहलवा कर कि अरविंद केजरीवाल अच्छे आदमी हैं, इन्हें मुख्यमंत्री बनाओ ऐसा सपना देख रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अरविंद केजरीवाल जी को बताना चाहता हूं कि यह पंजाब है। कभी गलती से ऐसा सपना भी मत देखना। पंजाब के लोग किसी सूरत में इस चीज को बर्दाश्त भी नहीं करेंगे और आपको बनने भी नहीं देंगे। मैं भगवंत मान जी से भी कहना चाहता हूं कि ऐसे काम इससे पहले हो जाएं, आपको सतर्क होना चाहिए। अरविंद केजरीवाल किसी के सगे नहीं हैं। कुमार विश्वास हों या कोई विधायक हों, उन्होंने सभी के साथ धोखा किया है और अब पंजाब के लोगों के साथ धोखा करेंगे...।'

ये भी पढ़ें:राहुल गांधी जैसे नेता हैं बर्बादी की वजह, पूर्व कांग्रेसी ने जमकर निकाली भड़ास
ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने किया पंजाब AAP टूटने का दावा; केजरीवाल ने विधायकों को दिल्ली बुलाया

सिरसा ने दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। उन्होंने आप नेता ए धनवंती चंदीला को 18 हजार से ज्यादा मतों से हराया है। सिरसा को 64 हजार 132 मत हासिल किए थे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें