Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Bengaluru Student Returning Raped By Biker Who Gave Her Lift after Party

पार्टी से लौट रही थी छात्रा; बाइक सवार जिस लड़के ने दी लिफ्ट, उसी ने किया रेप

  • पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह कोरमंगला में एक पार्टी में गई थी। उन्होंने कहा, 'केवल एक ही संदिग्ध है। जिस व्यक्ति ने उसे लिफ्ट दी थी उसी पर बलात्कार करने का संदेह है।'

Niteesh Kumar एजेंसियांSun, 18 Aug 2024 01:50 PM
share Share

बेंगलुरु में एक युवती से रविवार तड़के बलात्कार का मामला सामने आया। इस मामले में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पर आरोप लगे हैं। सीनियर पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रमन गुप्ता ने बताया कि युवती शहर के एक कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह कोरमंगला में एक समारोह के बाद हेब्बागोडी स्थित अपने घर लौट रही थी। गुप्ता ने कहा, ‘जिस व्यक्ति से उसने लिफ्ट ली थी, उसने ही बलात्कार किया। हमने रेप का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह कोरमंगला में एक पार्टी में गई थी। उन्होंने कहा, ‘केवल एक ही संदिग्ध है। जिस व्यक्ति ने उसे लिफ्ट दी थी उसी पर बलात्कार करने का संदेह है। इसे लेकर हमारी जांच जारी है।’ गुप्ता के कहा कि पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने पीड़िता और उसके रिश्तेदारों से बात की। उन्होंने कहा, ‘हमने सारी जानकारी एकत्र कर ली है और 5 टीमें गठित कर दी हैं। हम जांच कर रहे हैं और जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

महिला डॉक्टर पर हमले के बाद 2 लोग हिरासत में

दूसरी ओर, महाराष्ट्र पुलिस ने सायन अस्पताल में रविवार तड़के महिला चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना के बाद 2 महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 2 को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने अस्पताल के एक वार्ड में महिला डॉक्टर पर उस समय हमला किया, जब वह एक व्यक्ति का उपचार कर रही थीं। सायन अस्पताल को लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल और लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है। सायन पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति महिला चिकित्सक पर चिल्लाया, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। मरीज के साथ आईं दो महिलाओं और एक पुरुष ने महिला चिकित्सक से मारपीट की जिसके बाद अस्पताल के कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें