Notification Icon
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़मुंबईED attaches IPS officers luxurious flat linked to Rs 263 crore scam

ईडी ने कुर्क कर दिया IPS अधिकारी का आलीशान फ्लैट, 263 करोड़ के घोटाले से जुड़े तार

ईडी ने एक आईपीएस अधिकारी के पति पुरुषोत्तम चवन का एक मुंबई स्थित फ्लैट कुर्क कर दिया गया है। इसके अलावा 263 करोड़ के आईटीआर फ्रॉ़ड मामले में अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की गई है।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 13 July 2024 01:13 AM
share Share

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में 263 करोड़ रुपये की धांधली के आरोप में ईडी ने एक आईपीएस ऑफिसर के पति पुरुषोत्तम चव्हाण का मुंबई स्थित फ्लैट कुर्क कर दिया है। इसके अलावा इस मामले में अन्य आरोपी राजेश बटरेजा पर  भी कार्रवाई की गई है। उनकी लोनावाला और खंडाला की जमीन को अटैच कर दिया गया है। इसके अलावा आरोपी राजश शेट्टी और भूषण अनंत पाटिल की कंपनी का बैंक अकाउंट, इंश्योरेंस पॉलिसी भी अटैच की गई है जिनकी कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह कुर्की पीएमएलए ऐक्ट के तहत की गई है। बीते साल मई में ही चवन को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया और ये सभी न्यायिक हिरासत में हैं। इनमें पूर्व आयकर अधिकारी तानाजी मंडल अधिकारी, भूषण पाटिल, राजेश शेट्टी और राजेश बटरेजा शामिल हैं। 

इस मामले में मुख्य आरोपी तानाजी मंडल अधिकारी हैं जिन्हें जांच एजेंसी ने पिछले साल अरेस्ट किया था। मामला इनकम टैक्स रिटर्न में टीडीएस रिफंड से जुड़ा है। ईडी की जांच में पता चला है कि राजेश बटरेजा ने राजेश शेट्टी ने तानाजी अधइकारी के जरिए 55 करोड़ रुपये विदेश भिजवाए थे। इसमें अनिरुद्ध गांधी की मदद ली गई थी। इस रकम को पहले दुबई भेजा गया और फिर मुंबई और गुरुग्राम की दो कंपनियों में निवेश किया गया। 

शुरू में बटरेजा ने छोटी रक निवेश की। बाकी की रकम दूसरी बार में लगाई गई। राजेश बटरेजा ने पुरुषोत्तम चवन के साथ मिलीभगत करके यह पैसा डाइवर्ट और डाइल्यूट किया था। चवन भी दुबई से संपर्क साधे थे और इस फ्रॉड में पूरा सहयोग किया। बाद में ईडी की जांच में आईपीएस अधिकारी के पति की भूमिका का पता चला। इसके बाद ईडी ने उनकी पत्नी की संपत्ति पर छापा डाला और 19 मई को कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त कर लिए। उनकी गिरफ्तारी से पहले ही जांच एजेंसी ने अधिकारी, भूषण पाटिल, राजेश शेट्टी और राजेश पटरेजा को गिरफ्तार कर लिया था।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें