Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़A man from Pune was sending obscene messages to a woman minister Pankaja Munde police caught him

महिला मंत्री को गंदे मैसेज भेज रहा था पुणे का शख्स, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरोपी का नाम अमोल काले है। उसकी उम्र 25 साल है और उसने मुंडे को फोन करने की बात कबूल की है। पुलिस ने काले को पुणे से गिरफ्तार किया और उसे मुंबई ले जाया गया।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तानFri, 2 May 2025 11:17 AM
share Share
Follow Us on
महिला मंत्री को गंदे मैसेज भेज रहा था पुणे का शख्स, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे को कॉल और मैसेज के जरिए तंग करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ कार्रवाई हुई है। खबर है कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी की नेता को फोन पर अश्लील मैसेज भेजता था। आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है और जांच चल रही है। फिलहाल, आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी का नाम अमोल काले है। उसकी उम्र 25 साल है और उसने मुंडे को फोन करने की बात कबूल की है। पुलिस ने काले को पुणे से गिरफ्तार किया और उसे मुंबई ले जाया गया। खबर है कि कोर्ट में पेश किए जाने के बाद दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

महाराष्ट्र नोडल साइबर पुलिस ने इस मामले में पुणे के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह मुंडे को अश्लील कॉल करता था और मैसेज भेजता था। मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि आरोपी बीते कुछ दिनों से फोन के जरिए भाजपा नेता को निशाना बना रहा था। उसके खिलाफ भाजपा के नरीमन पॉइंट स्थित कार्यालय में सोशल मीडिया टीम के सदस्य निखिल भामरे ने शिकायत दर्ज कराई थी।

भामरे की शिकायत के आधार पर मुंबई नोडल साइबर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। उसके खिलाफ BNS यानी भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 79 के साथ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस केस में और भी लोग शामिल थे या नहीं और आरोपी की मंशा क्या थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें